NEW English Version

नगर आयुक्त ने की विभागीय समीक्षा-सुधार के लिए अधीनस्थों को कड़ी हिदायत-नगर आयुक्त के बदले तेवर-आईजीआरएस की ख़राब प्रगति पर नगर आयुक्त का पारा हुआ हाई

बुधवार शाम को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सभी विभागों के साथ समीक्षा करते हुए ख़राब आईजीआरएस निस्तारण व असंतोष फीडबैक पर नाराज़गी जाहिर करते हुए अधीनस्थों को जमकर क्लास लगाई। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही होने पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया को ख़राब प्रगति देने वाले  विभागाध्यक्ष व ज़ोनल अधिकारी पर विभागीय कार्यवाई का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में नगर आयुक्त के सख़्त और तीखे तेवर दिखाई दिए उन्होंने दो टूक लहज़े में अधीनस्थों को कहा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के इस कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नगर निगम की रैंक ख़राब होने वाले लोगों पर सख़्त एक्शन लिया जाएगा।

गत दिनों जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर हुए विवाद का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आगे से आवेदक की कम से कम दो आई डी लगाने आवेदन करने और आवेदन पूर्ण हो जाने की सूचना आवेदक को ही देने के निर्देश जारी किए है।

उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इस व्यवस्था सुधार के लिए SMS सर्विस को जन्म मृत्यु प्रणाली से इंटीग्रेटेड करने का निर्णय लिया ताकि आवेदन करने वाले के मोबाइल पर आवेदन हो जाने और प्रमाण पत्र जारी होने की सूचना गोपनीय तरीके से सीधे पहुंच सके जिससे किसी वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो पाए। नगर आयुक्त ने इसके लिए नगर निगम और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम को सॉफ्टवेयर तैयार करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा जन्म मृत्यु व्यवस्था में तकनीकी सुधार करने की जरूरत को देखते हुए आवेदक से कम से कम दो आईडी जमा कराए जाने, जल्द SMS सर्विस को ऐक्टिवेट किया जाएगा ताकि प्रमाण पत्र आवेदन व निर्गत करने की गोपनीयता बनी रहेगी कोई अन्य व्यक्ति बिना आवेदक हुए प्रमाण पत्र प्राप्त नही कर सकेगा।

बैठक में मंचासीन नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया, राकेश कुमार यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव मुख्य अभियंता यांत्रिक मनोज कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »