NEW English Version

एक्सिस बैंक ने अपनी ‘ग्राहकोन्मुखता’ नीति को दोहराते हुए स्पर्श वीक पहल शुरू की

ग्राहकोन्मुखता के प्रति अपने संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से, भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने ‘स्पर्श वीक’ लॉन्च किया है, जो बैंक और इसके ग्राहकों के बीच के रिश्ते को मजबूत करने पर केंद्रित कार्यक्रम है। इस पहल के अंतर्गत, बैंक ने ग्राहकोन्मुखता की भावना और वादे को बढ़ाने के लिए अपने कर्मचारियों के लिए आकर्षक श्रृंखलाबद्ध ग्राहक-केंद्रित गतिविधियां आयोजित की है। बैंक ने इस सप्ताह के दौरान शिक्षाप्रद और ग्राहक-केंद्रित गतिविधियों का भी आयोजन किया है, जिससे बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को उनकी प्रगति, नवाचार और परिवर्तन की यात्रा में शामिल किया जा सके।

स्पर्श वीक 9 से 13 अक्टूबर तक चला, जिसमें देश भर में 5000 से अधिक एक्सिस बैंक शाखाएं और रिटेल एसेट सेंटर शामिल थे। पूरे सप्ताह के लिए 15 से अधिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है जिनका एक्सिस बैंक के सभी 95,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

इस वर्ष, एक्सिस बैंक ने स्पर्श वीक को अपने तीन मुख्य सिद्धांतों के साथ जोड़ा है: सुनिए, कार्य कीजिए और जश्न मनाइए (लिसन, एक्ट एंड सेलिब्रेट)। यह ग्राहकों की जरूरतों और चिंताओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए कई टचप्वाइंट के माध्यम से तत्परता से उसे ‘सुनने’; ग्राहकों की प्रतिक्रिया और प्रश्नों पर तुरंत कार्रवाई करने, और एक्सिस बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ साझा किए गए अमूल्य संबंध का जश्न मनाने पर जोर देता है।

स्पर्श वीक 2023 की पहल पर टिप्पणी करते हुए, एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक, श्री सुब्रत मोहंती ने कहा, “एक्सिस बैंक में, हम दिल से ओपन हैं और हम ग्राहकों को सर्वोत्तम कोटि की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्पर्श में यह भावना समाहित है क्योंकि हम अपने ग्राहकों की राय और प्रतिक्रिया को लगातार सुनते हैं, तद्नुसार कार्य करते हैं और उसका जश्न मनाते हैं। यह पहल उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में भागीदार और समर्थक बनने की हमारी सोच की प्रतीक है। हमने दशकों से उनका विश्वास अर्जित किया है, और हम उन्हें बेजोड़ आनंददायक बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करेंगे।”

स्पर्श वीक की भावना ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बैंक के कर्मचारियों को सशक्त बनाने से जुड़ी है। सप्ताह भर चलने वाली श्रृंखलाबद्ध घटनाओं के माध्यम से, एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को सशक्त बनाने, विश्वास को बढ़ावा देने और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देने के अपने वादे को साकार करने का प्रयास करता है। बैंक ‘मास्टरक्लास – इंस्पायर सीरीज़’ जैसे दिलचस्प कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है, जिसमें स्विगी आदि के उद्योग अग्रणी नेतृत्वकर्ता ग्राहकोन्मुखता और प्रसन्नता की अपनी परिवर्तनकारी कहानियाँ साझा करेंगे; ‘कॉल लिसनिंग सेशन’ से बैंक को ग्राहकों की चिंताओं को पहचानने और उनका समाधान करने में मदद मिलेगी; ‘ग्राहक संरक्षण’ धोखाधड़ी की रोकथाम और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा, और ‘टाइमलेस स्टार्स’ योग्य कर्मचारियों को प्रशंसा के प्रतीक के साथ सम्मानित करके अपने ग्राहकों के साथ एक्सिस बैंक के सहयोग का जश्न मनाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »