NEW English Version

ओयो होटल प्रबंधकों का संडे होटल में सम्मान समारोह

ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो (OYO) ने एक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रेष्ठतम परफॉर्मेंस देने वाले ओयो होटल से जुड़े होटल प्रबंधकों को सम्मानित किया है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के संडे होटल में किया गया था। इस कार्यक्रम में देश भर के 30 से अधिक होटल व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। उनमें से अधिकांश ओयो के एक्सेलेरेटर प्रोग्राम का हिस्सा हैं, जिन्हें पहली पीढ़ी के होटल व्यवसायियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करने का श्रेय जाता है।
इस समारोह में ओयो के साझेदार होटल व्यवसायियों के अभूतपूर्व समर्पण और कड़ी मेहनत पर जोर दिया गया। इसके साथ ही, उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ओयो की सफलता में योगदान पर चर्चा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। एक भव्य रात्रिभोज, लाइव मनोरंजन और ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों की नेटवर्किंग और सहयोग के अवसरों के साथ यह कार्यक्रम एक भव्य उत्सव के रूप में उभरकर सामने आया। होटल व्यवसायियों के अविश्वसनीय योगदान को मान्यता देने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में ओयो की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई, जिसमें अनुज तेजपाल, चीफ मर्चेंट ऑफिसर; वरुण जैन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर; और आशीष लाबरू, हेड, सप्लाई स्ट्रेटेजी, रेवेन्यू एंड मार्जिन्स के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, होटल व्यवसायियों को सम्मानित करने के लिए अन्य क्षेत्रीय प्रबंधक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने ओयो के मेहमानों को उच्च गुणवत्ता, किफायती आवास का आनंद सुनिश्चित करने के लिए ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों के अटूट समर्थन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।

अनुज तेजपाल, चीफ मर्चेंट ऑफिसर, ओयो, ने कहा, “ओयो की सफलता का श्रेय हमारे ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों की कड़ी मेहनत और गहन समर्पण को जाता है। यह कार्यक्रम हमारे ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों के नेटवर्क में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम श्रेष्ठतम परफॉर्मेंस देने वाले अपने होटल व्यवसायियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई देते हैं।”

भगवान पथरे, हेड, कल्पतरु एंटरप्राइज़ेस, ने कहा, “हम ओयो की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। हमारी साझेदारी की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। और अपने परिचालन का तेजी से विस्तार करते हुए वर्तमान में हम 8 होटल्स का प्रबंधन कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि वर्ष 2025 तक हम 20 और होटल्स जोड़ने में सक्षम होंगे।”

विजय यादव, हेड, टिप्सी इन सुट्स, ने कहा, “मैं वर्तमान में गुड़गांव में 10 होटल्स का प्रबंधन कर रहा हूँ और ग्राहकों के व्यापक समूह तक पहुँच स्थापित करने के उद्देश्य के तहत जयपुर, ऋषिकेश, मसूरी और केदारनाथ जैसे अन्य शहरों में विस्तार करने की योजना बना रहा हूँ। मैं इस यात्रा में प्रीमियम संपत्तियों पर ध्यान केंद्रित करूँगा, जो ओयो के फोकस से भी मेल खाती है।”

ओयो अपने होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों का समर्थन करते हुए ग्राहकों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ओयो की इस प्रतिबद्धता ने ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के रूप में इसके विकास को प्रेरित किया है। कंपनी का सुदृढ़ प्लेटफॉर्म, टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित समाधान और साथ ही न सिर्फ मेहमानों, बल्कि ओयो होटल से जुड़े श्रेष्ठ होटल प्रबंधकों को भी एक सहज अनुभव प्रदान करने का समर्पण भाव इस सफलता को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »