NEW English Version

नगर आयुक्त ने किया वादा निभाया-05 साल बाद होगी अचल सरोवर में सरयू पार लीला

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के लगातार प्रयास और निगरानी के फलस्वरूप इस बार लगभग 5 साल बाद सरयू पार लीला का आयोजन भव्य और एतिहासिक अचल सरोवर में होने जा रहा है। पिछले दिनों तक अचल सरोवर में पानी भराव को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुये सरयू पार लीला को अचल सरोवर में ही कराने का लक्ष्य बनाया। गुरूवार देर रात्रि नगर आयुक्त ने सरयू पार लीला के लिये अचल सरोवर में जलकल विभाग द्वारा भरे जा रहें पानी और अचल सरोवर के आस पास नगर निगम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि इस बार अचल सरोवर में लगभग 5 साल बाद सरयू पार लीला का मंचन होने जा रहा है अचल सरोवर में पानी भरने से श्रीरामलीला महोत्सव व दशहरा पर नुमाइश ग्राउण्ड में नगर निगम व्यवस्थाओं को भव्य और समय कराने को एक चैलेंज के रूप में लिया गया और परिणाम सभी के  सामने है। भव्य और एतिहाकिस अचल सरोवर शहरवासियों के लिये सरयू पार लील के मंचन के लिये पूरी तरह तैयार है।

नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड से अचल सरोवर में भव्य लाइटिंग व फसाड लाइटिंग कम्पलीट हो गयी है और अचल सरोवर में पिछले चार दिनों से लगातर 02 पम्प हाउस व 03 समरसेविल की मदद से लगभग 15 हजार क्यूबिक घनमीटर पानी भरा जा चुका है।

दोपहर में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल के नेतृत्व में रामलीला कमेटी ने नगर आयुक्त से मिलकर भव्य और एतिहासिक सरयू पार लीला का मंचन अचल सरोवर में 5 साल बाद कराने के लिये आभार व्यक्त किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »