NEW English Version

संडे होटल वडोदरा में अपने शानदार प्रवेश के लिए तैयार है; भव्य उद्घाटन में लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव कपूर प्रस्तुति देंगे

संडे (SUNDAY) होटल वडोदरा शहर में 21 अक्टूबर को अपने भव्य लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। संडे, माउंटेनिया (Mountainia) के प्रीमियम होटल्स की नवीनतम श्रृंखला है, जो हाल ही में जयपुर में अपने पहले होटल की शुरुआत कर रहा है। संडे ब्रांड की परिकल्पना नए ज़माने के यात्रियों को आदर्श छुट्टी प्रदान करने के लिए की गई है, ताकि वे शहर के बीचों-बीच रह सकें और सांस्कृतिक अनुभवों का भरपूर आनंद ले सकें।

सयाजीगंज से सटे हुए रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित, संडे वडोदरा, वडोदरा शहर में आतिथ्य को पुनः परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बस स्टैंड और एयरपोर्ट से लेकर आधुनिक स्थानों, यानि एलेम्बिक आर्ट डिस्ट्रिक्ट और स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध रात्रि बाजार तक सब कुछ, होटल से महज़ 20 मिनट की दूरी पर स्थित हैं।

यह होटल 96 कमरों और सुइट्स से सुसज्जित है, जिनमें से प्रत्येक को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि वे मेहमानों के लिए अत्यधिक आराम और सुविधा सुनिश्चित करें। संडे वडोदरा में शहर का सबसे बड़ा बिना पिलर का बॉलरूम भी है, जो कि 8000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह एक साथ 1200 मेहमानों की मेजबानी करने की क्षमता रखता है और शादियों, कॉर्पोरेट कार्यक्रमों और अन्य विशेष अवसरों के लिए इसे सबसे आदर्श विकल्प बनाता है।

अपने केंद्रीय स्थान, चेक-इन की सुदृढ़ प्रक्रिया, रात 10 बजे तक के नाश्ते के विकल्प और सिग्नेचर मॉकटेल की परस वाले रेस्तरां के साथ, संडे वडोदरा पारंपरिक होटल से खुद को एक पृथक स्थान देता है, जिसका लक्ष्य आराम और मनोरंजन के बीच एक सर्वोत्तम संतुलन स्थापित करना है।

संडे वडोदरा का यह लॉन्च इसके मेहमानों के लिए व्यापक अनुभव की पेशकश करने का वादा करता है। इसे स्थानीय समुदाय को शामिल करने, अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने और अपने मेहमानों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करने की संडे की प्रतिबद्धता का बेमिसाल उदाहरण देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

उक्त लॉन्च कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमिक गौरव कपूर की जानदार प्रस्तुति रहेगी, जिनके इंस्टाग्राम पर 650 हजार फॉलोअर्स हैं। गौरव को उनकी विशिष्ट कहानी को बेहद खूबसूरत ढँग से कहने और व्यंग्यपूर्ण हास्य के लिए जाना जाता है। वे बहुत ही कम समय में बहुत बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बनाने में सक्षम रहे हैं। उनके साथ आशीष क्वात्रा भी शामिल रहेंगे। वे भी एक शानदार स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जो रोजमर्रा की स्थितियों पर अपने भरोसेमंद दृष्टिकोण और हास्य की एक विशिष्ट समझ के लिए मशहूर हैं।

इस दमदार परफॉर्मेंस के बाद, प्रसिद्ध मिक्सोलॉजिस्ट, वीरेंद्र सिंह द्वारा उनके विशिष्ट व्यंजनों के तहत मॉकटेल की पेशकश करेंगे, जिसके मेनू को इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

लॉन्च इवेंट के टिकट्स बुक माई शो पर उपलब्ध हैं, जो कि 500 मेहमानों की विशेष उपस्थिति तक सीमित हैं।

मेहमान ब्रैंड की वेबसाइट, www.booksunday.com, ओयो ऐप और अन्य बुकिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे कि अगोडा, booking.com और मेक माय ट्रिप के माध्यम से संडे वडोदरा में ठहरने के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »