NEW English Version

YRF ने टाइगर 3 के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का धमाकेदार टीज़र जारी किया है, जिसमे  शानदार लग रहे सलमान खान और कैटरीना कैफ !

सलमान खान और कैटरीना कैफ भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं। उन्होंने ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर और जनरेशन दर जनरेशन चलने वाले चार्टबस्टर दिए हैं। अब वे आदित्य चोपड़ा की टाइगर 3 में फिर से अपने प्रतिष्ठित किरदारों , वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के सुपर-एजेंट टाइगर और ज़ोया को दोहराते हुए वापस आ गए हैं और इंटरनेट पर हंगामा मच गया है!

टाइगर 3 के पहले गाने लेके प्रभु का नाम के फर्स्ट लुक ने कल इंटरनेट पर धूम मचा दी! तस्वीर में सलमान और कैटरीना टर्की के कप्पाडोसिया में एक शानदार लोकेशन पर गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। आज, YRF ने सोमवार, 23 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाले गाने के टीज़र के साथ लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए लेके प्रभु का नाम के लिए प्रत्याशा बढ़ा दी है!

वाइबी डांस ट्रैक में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री अविश्वसनीय लग रही है, जिसे प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है और अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाया है! इस गाने में दोनों सुपरस्टार बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, जो निश्चित रूप से इस त्योहारी सीजन का पार्टी एंथम बन जाएगा!

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 इस साल दिवाली, 12 नवंबर, रविवार को रिलीज़ होने के लिए तैयार है!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »