NEW English Version

‘संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल’ कोइराजपुर हरहुआ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर -5 एथलेटिक मीट 2023 का भव्य उद्घाटन

वाराणसी: संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी के तत्वावधान में तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर -5 एथलेटिक मीट ,2023 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ा लालपुर, लमही, वाराणसी में दिनांक 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगी। इस एथलेटिक मीट में विभिन्न जिलों से लगभग 2000 से भी अधिक खिलाड़ी एवम् उनके प्रशिक्षक पधारे हैं। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को विद्यालय की मार्च पास्ट टीम तथा विभिन्न जिलों से पधारी टीम द्वारा पूरे सम्मान के साथ सलामी दी गई। विद्यालय के सर्वोच्च खिलाड़ी नितिन सिंह (कक्षा 12) ने खेल के सभी अधिकृत नियमों का पालन करने हेतु सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मुथा अशोक जैन जी (पुलिस आयुक्त वाराणसी) की उपस्थिति ने सभी के भीतर अजस्र ऊर्जा का संचार किया । अन्य विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथियों में श्री संतोष सिंह (प्रधानाचार्या आदित्य नारायाण सिंह पब्लिक स्कूल), डॉ. अशोक सिंह (प्रबन्ध निदेशक सिंह मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर), श्री नन्हें सिंह (इण्टरनेशनल कोच) तथा इ. पवन सिंह जी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस एथलेटिक मीट में विद्यालय की छात्राओं ने नवरात्रि के शुभ दिन मातृ स्वरूपा माँ दुर्गा को नमन करते हुए मनभावन गरबा नृत्य सहित प्रेरणादायी समूह गीत अभी आगाज है तेरा की भावपूर्ण प्रस्तुति द्वारा दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘आजादी के अमृत काल में हम पिछले कीर्तिमान को छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत उस ऊँचाई पर है जहाँ खेल जगत की हमारी वर्तमान प्रतिभाएँ वैश्विक पटल पर सर्वाधिक मेडल प्राप्त कर रही हैं। “संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत होने के साथ-साथ उनके मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक संवर्धन के लिए अति महत्वपूर्ण है तथा इसके माध्यम से परस्पर सौहार्द एवं सामूहिक एकता प्रतिबिंबित होती है। संस्था की निदेशिका डॅा. वन्दना सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डॅा. नीलम सिंह जी ने सभी खिलाड़ियों को आगामी दो दिवसीय प्रतिस्पर्धा के लिए हार- जीत से परे सच्ची खेलभावना एवम् सफलता हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की। उल्लेखनीय है कि इस एथलेटिक मीट में बालक और बालिका वर्ग के लिए अंडर -14,अंडर -17 तथा अंडर -19 के अन्तर्गत रनिंग,जंपिंग एवं थ्रोइंग ( दौड़,कूद एवम् प्रक्षेप) प्रतियोगिताएँ सम्मिलित हैं ।

इस उद्घाटन समारोह में खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ अण्डर-17 बालक-बालिका वर्ग एवं अण्डर-19 बालक-बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ के साथ हुआ। जिसमें अण्डर- 17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान ………………..तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान राधा यादव – बी एन एस इंग्लिश स्कूल नरिया वाराणसी ने प्राप्त किया। अण्डर- 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान……………………………..तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रिया मौर्य – रेडिएंट सेंट्रल अकादमी,अंबेडकर नगर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री. जितेन्द्र पाण्डेय एवं श्रीमती प्रतिमा अग्रवाल द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »