NEW English Version

ज़ी सिनेमा एक शानदार अंदाज़ में लेकर आ रहा है ‘गदर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

एक महायुद्ध, एक मेगा ब्लॉकबस्टर और एक ऐसी फिल्म, जिसने सारे देश को एकजुट कर दिया… अब फिर मचेगा गदर, क्योंकि ज़ी सिनेमा ने शनिवार 4 नवंबर को रात 8 बजे ‘गदर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर दिखाने का ऐलान कर दिया है। लोगों के लिए बनाई गई और लोगों द्वारा बेहद पसंद की गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी कलेक्शन्स से पार निकल गई और लोगों को थिएटर में वापस ले आई! ‘गदर 2’ एक फिल्म से कहीं ज्यादा बन गई है। यह एक जज़्बात, एक आंदोलन बन गई है।

फिल्म के ग्रैंड टेलीविजन प्रीमियर से पहले ज़ी सिनेमा ने बड़े खास तरीके से ‘गदर 2’ की दुनिया को दर्शाया है। मुंबई के कार्टर रोड पर इस फिल्म की भव्यता की झलक दिखाता एक खास टैंक प्रदर्शित किया गया है, जो दर्शकों को इस फिल्म की आन, बान और शान से रूबरू करा रहा है। इस मौके पर उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा जैसे सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। इस शानदार शाम में फैंस के बीच गज़ब का उत्साह था, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर्स को करीब से देखा। इस दौरान फैंस इस फिल्म के डायलॉग्स बोलते और फिल्म के स्टेप्स करते नजर आए। इस नज़ारे ने हमें उसे दीवानगी की याद दिला दी, जिसे हम ‘गदर’ के नाम से जानते हैं। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं! जब यह पूरी कास्ट टैंक पर सवार हुई तो माहौल में एक अलग तरह का जोश भर गया! इस कार्यक्रम ने उस खास अनुभव की झलक दिखाई, जो ज़ी सिनेमा पर ‘गदर 2’ के प्रीमियर के साथ दर्शकों का इंतजार कर रहा है।

दर्शकों को इस फिल्म का एहसास कराने के लिए ज़ी सिनेमा ने हर संभव कोशिश करते हुए इस टैंक को शहर में लाया।

इस घोषणा को लेकर उत्कर्ष शर्मा ने कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि किस तरह हमें लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। इससे पता चलता है कि वे कितनी गहराई से इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। ‘गदर 2’ भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म है और पब्लिक से मिली तमाम तारीफें इस बात की जीती जागती मिसाल है। अब जब यह फिल्म टीवी पर प्रीमियर हो रही है, तो मुझे यकीन है कि यह हर घर की ब्लॉकबस्टर बनेगी। अब हर घर में मचेगा गदर!”

सिमरत कौर ने कहा, “गदर 2 अब एक फिल्म नहीं बल्कि दर्शकों की भावना बन गई है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इस फिल्म से अपना डेब्यू करने का मौका मिला और मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। लोग मुझे सिमरत के नाम से नहीं बल्कि सिर्फ मुस्कान के नाम से जानते हैं और किसी भी एक्टर के लिए इससे बड़ी कोई सफलता नहीं होती। मैंने ‘गदर 2’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा है और अब इस फिल्म के साथ अपना टेलीविजन डेब्यू करने का वक्त आ गया है। 4 नवंबर को ज़ी सिनेमा पर हमारे साथ एक बार फिर शामिल हो जाइए।”

मनीष वाधवा कहते हैं, “लोगों ने थिएटर में बहुत गदर मचाया! मुझे यकीन है कि जिन लोगों ने यह फिल्म देखी है, वो इसे फिर से देखेंगे और जो इसे नहीं देख पाए, वो 4 नवंबर को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर इसे देख सकते हैं। मुझे यकीन है कि अब इस फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर के साथ फिर से गदर मचेगी।”

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, “गदर 2 की रिलीज़ से ही यह एक शानदार सफर रहा है और दर्शकों के बीच इस फिल्म की अपील देखना कमाल का अनुभव है। ‘गदर 2’ यह साबित करती है कि किस तरह सिनेमा और कहानी का जादू हम सभी को बांधता है। ‘गदर’ वर्षों से दर्शकों के दिलों में बसी है और ‘गदर 2’ के साथ गदर के वही जज़्बात और खासियतें सामने लाने का मौका मिलना बड़ी खुशकिस्मती की बात है। मुझे खुशी है कि ज़ी सिनेमा इस फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा रहा है। यह सिर्फ हमारी मूवी नहीं है, यह जनता की मूवी है और ज़ी सिनेमा इस जनता की मूवी को जनता के घर ला रहा है।”

अनिल शर्मा के निर्देशन और सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और लव सिन्हा जैसे शानदार कलाकारों के अभिनय से सजी यह सीक्वल ‘गदर – एक प्रेम कथा’ की विरासत को आगे बढ़ाती है और प्यार, परिवार और एक बाप-बेटे के मजबूत रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाती है।

तो आप भी प्यार, जज़्बात, शान और बेशक, लेजेंडरी सनी देओल के साथ सिनेमा के इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बन जाइए। ज़ी सिनेमा पर महसूस कीजिए ‘गदर 2’ की भव्यता, एक ऐसी फिल्म जिसने लाखों दिलों को जीत लिया!

ज़ी सिनेमा के साथ ‘गदर 2’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में शामिल हो जाइए, शनिवार 4 नवंबर को रात 8 बजे!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »