NEW English Version

शेमारू उमंग के इन मुख्य कलाकारों ने कुछ इस तरह मनाई साल 2023 की नवरात्रि, जानिए !

नवरात्र नौ रातों तक चलने वाला हिंदू त्योहार है जो देवी दुर्गा को समर्पित है, जो उनके विभिन्न रूपों और विशेषताओं को बयां करता है। इस दौरान लोग रंगीन पोशाक पहनते हैं और एकजुट होकर माँ की आराधना और पूजा करते हैं। इतना ही नहीं इस त्योहार में गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्य भी शामिल होते हैं। ऐसे में शेमारू उमंग के कुछ मुख्य कलाकार भी इस नवरात्रि के त्योहार को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें आरती सिंह, अभिषेक पठानिया और पापिया सेनगुप्ता शामिल हैं जिन्होंने माँ दुर्गा से अपने जुड़ाव, अपनी तैयारियों को लेकर कई विशेष बातें बताई।  

आरती सिंह

शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ में मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री आरती सिंह नवरात्री के दिनों के बारे में बात करते हुए कहती हैं, “नवरात्रि के पवित्र दिनों के दौरान, मैं और मेरा परिवार पूरे दिल से अपने रीति-रिवाजों को फॉलो करते हैं, हम देवी माता मंदिर में जाने से लेकर नौ दिन का उपवास रखने तक की हर परंपरा का अनुसरण करते हैं, जैसा कि हम बचपन से करते आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश से आने वाली, हमारी परंपराएँ हमारी आत्मा का हिस्सा हैं। कन्या पूजन और रात्रि के जागरण कीर्तन से जुड़ीं यादें मुझे आनंद और सकारात्मकता से भर देती हैं। इस वर्ष, श्रवणी शो की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण भले ही मेरी तैयारी सीमित हो, लेकिन मेरी भक्ति अटल है। नवरात्रि परिवर्तन लाती है, लेकिन हमारी आस्था और परंपरा का मूल वही रहता है।”

अभिषेक पठानिया

शेमारू उमंग के शो ‘किस्मत की लकीरों से’ मुख्य कलाकार अभिषेक पठानिया ने कहा, “माता रानी की आध्यात्मिक भूमि, जम्मू से होने के नाते, नवरात्रि मेरे लिए हमेशा गहन भक्ति और पारिवारिक एकजुटता का समय रहा है। वहाँ, वातावरण आध्यात्मिकता से भरपूर होता था क्योंकि हम,अपने पड़ोसियों के साथ, उपवास करते थे और शाम की आरती एक साथ करते थे। मेरी माँ और पड़ोस की आंटियां मिलकर विशेष भोजन बनाती थीं, जिसे खाकर हम व्रत खोलते थे। वे क्षण वास्तव में बहुत खास थे और यहां मुंबई में इन सभी पलों की बहुत याद आती है। शो की शूटिंग के चलते फिलहाल मैं थोड़ा व्यस्त हूँ. इसलिए मैं इस साल व्रत नहीं रखूंगा, लेकिन हम अपने सेट पर ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन पर नवरात्रि मना रहे हैं। हम ‘किस्मत की लकीरों से’ के सेट पर नवरात्रि के सार को जीवंत कर रहे हैं। शो में आने वाले दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न्स के साथ हम बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रदर्शन करेंगे। मैं अपने दर्शकों को शो देखने और  इस अनूठे उत्सव को हमारे साथ मनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। आइये मिलकर इस नवरात्रि को यादगार बनायें!”

पापिया सेनगुप्ता

शेमारू उमंग के शो ‘गौना एक प्रथा’ में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही अभिनेत्री पापिया सेनगुप्ता ने अपनी नवरात्रि की तैयारियों को लेकर बताया, “एक बंगाली होने के नाते, नवरात्रि का उत्सव यानि ‘दुर्गा पूजा’ हमारे लिए एक अनोखा स्वाद लेकर आती है और यहाँ हमारा सबसे प्रिय त्योहार है। इस त्योहारी सीजन के दौरान, हमारी सुबह जल्दी शुरू होती है और हम पूरे नौ दिन माँ दुर्गा की पूजा के साथ उपवास भी रखते हैं। ‘भोग’ में भाग लेने की खुशी एक ऐसी चीज है, जिसका हम बेसब्री से इंतजार करते हैं। शाम को, हम पंडाल में इकट्ठा होते हैं, जहां हम दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर स्वादिष्ट बंगाली व्यंजनों का स्वाद लेते हैं।”

बचपन की यादों को बयां करते हुए पापिया कहती हैं, ” उस समय, दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर उत्सव मनाया जाता था। हमारे शो ‘गौना एक प्रथा’ में, हमने एक विशेष नवरात्रि ट्रैक तैयार किया है, मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। इसे लेकर मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती, लेकिन मैं आपको हमारे साथ जुड़ने और इस अनूठी कहानी का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करती हूं। यह ट्रैक हमारे लिए भी विशेष हैं, क्योंकि वे हमारे ऑन-स्क्रीन परिवार को एक साथ लता है, जिससे यह प्रतिभा और मनोरंजन का पूरा घर बन जाता है।”

इन कलाकारों हुए शोज के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार केवल शेमारू उमंग पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »