NEW English Version

स्टार स्टुडियोज़ और सिने 1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़

हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक दिल्ली के प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में जारी किया गया, जो किसी भी भारतीय
फिल्म के लिए पहला और गर्व का मौक़ा है। स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तारा सुतारिया, अभिषेक बैनर्जी और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनकर इस वर्ष की चुनिंदा पावरफुल कहानियों में से एक को परदे पर दिखाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।


हाल ही में इस फिल्म की टीम ने दिल्ली के लाल किला मैदान में चल रहे प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में भारी संख्या में
आए जनमानस के साथ काफी धूमधाम से फिल्म का दिलचस्प फर्स्ट लुक जारी किया और साथ ही रिलीज़ डेट की भी
घोषणा की। गौरतलब है कि यह पहला मौक़ा है जब किसी भारतीय फिल्म का फर्स्ट लुक इस तरह लॉन्च किया गया है!
‘अपूर्वा’ एक साधारण लड़की की असाधारण कहानी है, जो अजीब-ओ-गरीब परिस्थितियों का सामना करते हुए ज़िंदा
रहने के लिए कुछ भी कर गुज़रती है। इस फिल्म की कहानी भारत के सबसे खतरनाक बीहड़ों में से एक चम्बल की है।
इस ज़बरदस्त थ्रिलर फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए भारत के नामी तथा प्रमुख क्रिएटिव पावरहाउसेज एक साथ आ रहे
हैं।
इस सन्दर्भ में फिल्म में ‘अपूर्वा’ का किरदार निभा रहीं तारा सुतारिया कहती हैं, ”यह एक साधारण लड़की की
पावरफुल और रोमांचकारी कहानी है। वो अपने अंदर छुपी शक्ति, बुद्धिमत्ता, विवेक और साहस के बल पर एक ऐसी
यात्रा को अंजाम देती है, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी। मैं समझती हूँ कि यह मेरे लिए एक ऐसा किरदार है,
जो किसी भी कलाकार की ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार आता है और मैं शिद्दत से उस घड़ी का इंतज़ार कर रही हूँ,जब
दर्शक मेरी इस फिल्म को देखें और सराहें। हम अपने दर्शकों के लिए जल्द ही ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर भी लॉन्च करनेवाले हैं।
सच कहूँ तो 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही ‘अपूर्वा’ के लिए बेहद उत्साहित हूँ।”
इस कड़ी में अभिषेक बैनर्जी ने अपनी बात रखते हुआ कहा, ”अपूर्वा’ में मेरे द्वारा निभाया गया किरदार मेरे अब तक के
सभी किरदारों से काफी अलग होने के साथ साथ सबसे खतरनाक और डरावने किरदारों में से एक है। जब पहली बार
मुझे इसकी कहानी सुनाई गई तभी इसके पावरफुल स्क्रिप्ट ने मेरा मन मोह लिया। सच कहूँ तो मुझसे इंतज़ार ही नहीं
हो रहा कि कब दर्शक इसका ट्रेलर देखें, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जानेवाला है और उसके बाद 15 नवम्बर को
डिज़्नी+हॉटस्टार पर फिल्म रिलीज़ होगी।”


‘अपूर्वा’ में जिनके नाटकीय लुक ने सबसे ज़्यादा दिलचस्पी जगाई है, वह हैं दर्शकों के चहेते राजपाल यादव, जो कहते
हैं, “‘अपूर्वा’ में मुझे दर्शक ना सिर्फ अलग बल्कि एक असामान्य अवतार में भी देखेंगे, जो जल्द ही हमारे ट्रेलर लॉन्च होने
पर दर्शकों के सामने आएगा। हालांकि अभी यह सिर्फ पहली झलक है और मैं उत्सुकता से इंतज़ार कर रहा हूँ कि कब 15
नवंबर आए और दर्शक डिज्नी+हॉटस्टार पर इस फिल्म को देखें।”
फिलहाल हम यही कहेंगे कि इस ज़बरदस्त रोमांच को देखने के लिए अपनी कुर्सी की पेटी को कसकर बाँध लीजिए और
तैयार हो जाइए 15 नवंबर को सिर्फ डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘अपूर्वा’ के लिए |

फिल्म के बारे में:
‘अपूर्वा’ रोमांच से भरपूर एक ज़बरदस्त थ्रिलर फिल्म है, जहाँ नाटकीय घटनाक्रमों के तहत शिकार, खुद शिकारी बन
जाता है। तेईस वर्षीय साधारण लड़की ‘अपूर्वा’ अपने मंगेतर से मिलने के लिए निकलती है, लेकिन रास्ते में ही एक
डकैती के दौरान स्थानीय डकैतों द्वारा उसका अपहरण कर लिया जाता है। ऐसे में किसी तरह की कोई मदद के बिना उसे
ना सिर्फ खुद को चम्बल के बीहड़ों (मध्य भारत के सबसे बड़ा अज्ञात बीहड़) में रात भर जीवित रखना है बल्कि क़ानून
के नियमों को न माननेवाले चालाक, क्रूर और खतरनाक डकैतों को भी हराना है।
स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘अपूर्वा’ को प्रस्तुत कर रहे हैं स्टार स्टुडियोज़।
निर्देशक निखिल नागेश भट द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘अपूर्वा’ मुराद खेतानी और स्टार स्टुडियोज़ द्वारा
निर्मित है और 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है।
डिज़्नी+हॉटस्टार के बारे में:
डिज़्नी+हॉटस्टार भारत के अग्रणी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स में से एक है, जिसने भारतीय जनमानस के मनोरंजन को देखने का
नज़रिया पूरी तरह से बदलकर रख दिया है, फिर वह चाहे उनके पसंदीदा टेलीविज़न शोज़ हों, फिल्में हों या खेल के
आयोजन हों। कंटेंट की व्यापक रेंज के मामलों में भी डिज़्नी+हॉटस्टार 10 भाषाओं में 100,000 घंटे से अधिक के
टेलीविज़न शो, फ़िल्में और प्रमुख वैश्विक खेल आयोजनों को कवरेज प्रदान करता है।
डिज़्नी+हॉटस्टार के नवीनतम अपडेट्स और मनोरंजन के लिए हमें (इंस्टाग्राम) @DisneyPlusHotstar, (ट्विटर)
@DisneyPlusHS और (फेसबुक) @Disney+ Hotstar पर फ़ॉलो करें। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »