NEW English Version

स्टार स्टूडियोज़ और सिने1 स्टूडियोज़ की इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़!

दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला के दौरान, भारी भीड़ के बीच अपूर्वा का वायरल फर्स्ट लुक लांच हुआ था. ऐसा लांच किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहला और अनोखा अनुभव था. इसके बाद, स्टार स्टूडियो और सिने1 की पेशकश “अपूर्वा” का पावर-पैक ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया और फिल्म 15 नवंबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ की जाएगी. अपूर्वा को डायरेक्ट किया है निखिल नागेश भट ने और इसमें तारा सुतारिया, अभिषेक बनर्जी, धैर्य करवा और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार हैं. फिल्म, भारत की सबसे खतरनाक जगहों में से एक, चंबल में सेट है, और यह बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी को परदे पर उतारती हैं. 

फिल्म तारा के उस शक्तिशाली परिवर्तन की कहानी है, जो ज़िंदा रहने और जीने के लिए अपने अंदर की ताकत का इस्तेमाल करती है. जब जिन्दगी का एक सामान्य क्षण अचानक बहुत खतरनाक स्थिति में बदल जाता है तब अपूर्वा ज़िंदा रहने के लिए क्या करेगी, यही इस फिल्म की कहानी है. 

निर्देशक निखिल नागेश भट कहते हैं, ”अपूर्वा एक शक्तिशाली कहानी को जीवंत बनाने का शानदार अवसर था. दर्शकों को तारा का नाटकीय रूप से मजबूत परिवर्तन देखने को मिलेगा और पहली बार हम राजपाल यादव को एक घातक भूमिका में देखेंगे. वह इस नए अवतार से फैन्स को आश्चर्यचकित करेंगे! अभिषेक अपने सभी किरदारों को यादगार बना देते हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने अपूर्वा में जो किया है, वह उन्हें और भी आगे ले जाएगा. इस कहानी पर मुराद भाई, स्टार स्टूडियोज़ और डिज़्नी+ हॉटस्टार जैसे क्रिएटिव दिग्गजों के साथ काम करना एक यादगार अनुभव था, जिन्होंने मुझे इस रोमांचक कहानी को उस तरह से बताने के लिए एक शानदार मंच दिया है जिस तरह से मैंने इसकी कल्पना की थी.”

तारा सुतारिया इस अनूठे प्रोजेक्ट पर कहती हैं, “हमारे पहले लुक को मिले प्यार और प्रशंसा से मैं अभिभूत हूं. परफोर्मेंस के मामले में ‘अपूर्वा’ मेरे लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है. इस किरदार की उग्रता और ताकत ने मुझे शुरू से ही आकर्षित किया है! यह वह भूमिका है जिसे मैं अपना करियर शुरू करने के बाद से ही करना चाहती थी. मैं अब इंतज़ार नहीं कर पा रही और जल्दी से इसे 15 नवंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ.”

लिजेंड राजपाल यादव का खतरनाक अवतार दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगा. वे कहते हैं, “चाहे आप जीवन के किसी भी चरण में हों, कुछ नया करने और कुछ अलग करने की कोशिश करते रहना हमेशा महत्वपूर्ण होता है. मैं एक ऐसी भूमिका की तलाश में था जो मुझे पहले कभी नहीं मिली हो.” कुछ ऐसा जो आज के दर्शकों को चौंका सकता है और अपूर्वा मेरे लिए बिल्कुल सही कहानी थी. यह 15 नवंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है!”

स्क्रीन पर अपने जीवंत अभिनय के लिए जाने जाने वाले, अभिषेक बनर्जी कहते हैं, “यह अब तक मेरे द्वारा निभाए गए सबसे डरावने किरदारों में से एक है और हर दृश्य में बुराई और खतरे के लेवल को लाना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन एक शानदार टीम के साथ काम करना एक शानदार यात्रा थी.” मैं 15 नवंबर से डिज़्नी+हॉटस्टार पर दर्शकों द्वारा अपूर्वा देखने को ले कर बहुत उत्साहित हूं.”

धैर्य करवा कहते हैं, “कैरेक्टर की पेचीदगियों की खोज करना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक भी था. यह एक भावनात्मक यात्रा थी और उस सच्चे प्यार का प्रमाण भी था कि आप अपने प्रियजनों की रक्षा के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं. ऐसी शानदार टीम के साथ काम करना मेरे लिए बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा है और मैं 15 नवंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर अपूर्वा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं!”

अपूर्वा स्टार स्टूडियोज की पेशकश है जिसे प्रोड्यूस किया है  सिने1 स्टूडियोज और स्टार स्टूडियोज ने. यह निखिल नागेश भट द्वारा लिखित और निर्देशित है और मुराद खेतानी और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित है. यह 15 नवंबर से केवल डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. 

फ़िल्म के बारे में:फिल्म एक ज़बरदस्त थ्रिलर हैं, जिसमें शिकार रात भर के दौरान अपहरण से बचने के लिए शिकारी बन जाता है. अपूर्वा, एक साधारण युवा लड़की (उम्र 23) हिं जो अपने मंगेतर से मिलने के लिए बगल के शहर में जा रही है, जब स्थानीय डकैतों द्वारा उसका अपहरण कर लिया जाता है. अपूर्वा को कोई भी मदद मिले, उससे पहले रात भर ज़िंदा रहने के लिए उसे चंबल के बीहड़ों के क्रूर और खूंखार डकैतों को हराना है.

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »