NEW English Version

मनजोत सिंह ने ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से हुए गदगद, कहा टीम वर्क हमेशा से ही फलदाई होता है! 

जब दर्शक यह सोच रहे थे कि बॉलीवुड में कॉमेडी जॉनर की फिल्मे  कुछ कमाल नहीं कर पा रहीं थी, तभी एक के बाद एक दो ऐसी  फिल्में आईं, जिन्होंने उन्हें गुदगुदाया। अगस्त में आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल 2 लेकर आए और सितंबर में फुकरे 3 आयी जिसने लोगों को खूब हंसाया। दोनों फिल्मों के बीच एक जो कॉमन फैक्टर था वो  मनजोत सिंह की मौजूदगी थी  और अभिनेता इस समय  सफलता के सातवें आसमान पर हैं।

अपनी लगातार दो हिट फिल्मों, ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से उत्साहित मनजोत कृतज्ञता से भरे हुए हैं। यह वास्तव में एक अभिनेता द्वारा हासिल की गई एक  उपलब्धि है, और आश्चर्य की बात यह है कि दोनों फिल्में विशाल फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।

मनजोत कहते हैं, “2 महीने की अवधि में ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 जैसी दो बड़ी हिट फिल्मों का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है और बहुत अच्छा लग रहा है । एक अभिनेता के रूप में, सबसे बड़ी बात जो मेरे लिए मायने रखती है वह यह है की आपके काम को लोगों द्वारा सराहा जाना । इसके अलावा, एक अभिनेता के रूप में मेरा हमेशा यह मानना रहा है कि जब लोग मुझे देखें, तो उन्हें मेरे किरदार से खुद को कनेक्ट कर सके । तभी मैं उनके दिलों में उतर सकूंगा और स्वीकार किया जा सकूंगा। और यही एकमात्र कारण है कि मैं ड्रीम गर्ल 2 में स्माइली और फुकरे 3 में लाली की भूमिका के लिए अभी भी मिल रही प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हूं।

 मनजोत आगे कहते हैं कि इस सफलता ने उन्हें और भी बेहतर बना दिया है यह मुझे हर दिन प्रेरित करता है। इन फिल्मों को जितना प्यार और सराहना मिली, वह इतनी प्रेरणादायक थी कि मैं भविष्य के प्रयासों के लिए खुद को और भी  बेहतर और मजबूत बनना चाहता हूं। हर सुबह उठकर फिल्मों के लिए शुभकामनाओं और सराहना वाले संदेशों से मुझे एक अभिनेता और एक इंसान दोनों के रूप में खुद को विकसित करने में मदद कर रहे हैं । और यह सब टीम वर्क से आता है।  एक ऐसी टीम है जो न सिर्फ फिल्म बनाती है बल्कि उसे पूरा भी करती है। इसलिए मैं दर्शकों के साथ-साथ इसे हिट बनाने के लिए इन फिल्मों से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का हमेशा आभारी रहूंगा।

मनजोत ने कॉमेडी शैली में अपनी पहचान बनाई है और हाल की दो बड़ी हिट फिल्मों के साथ उनका जुड़ना महज एक संयोग नहीं है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »