NEW English Version

सांसद खेल कूद प्रतियोगिता में भारत एकादश बनाम इंडिया एकादश भिड़ेगी दिव्यांग क्रिकेट टीम

वाराणसी: वाराणसी संसदीय क्षेत्र में हो रही खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग क्रिकेट को सम्मिलित किया गया है, यह मैच उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से होगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट और 31 अक्टूबर को व्हीलचेयर क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा, यह दोनो मैच जय नारायण इंटर कॉलेज, वाराणसी के मैदन में होगा। उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजय चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मैच वाराणसी में रहने दिव्यांग जनों के बीच खेला जाएगा, दो टीमें भारत एकादश व इण्डिया एकादश के बीच यह मैच खेला जाएगा जो 20-20 बीस ओवर का होगा।

सचिव प्रदीप राजभर ने बताया कि इस संदर्भ में पूरी योजना तैयार हो गई है। दोनों दिनो के मैच के लिए प्रदीप सोनी को संयोजक बनाया गया है, सुबोध राय व दरोगा यादव दोनो टीमों के कैप्टन हैं। व्हील चेयर क्रिकेट 31अक्टूबर को होगा जिसके संदर्भ में जानकारी देते हुए दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेटर संतोष पांडेय ने बताया ऐसे खिलाड़ी जो की खड़े नहीं हो पाते हैं। वे व्हीलचेयर पर बैठकर ही इस मैच को खेलेंगे।

ज्ञात हो कि पहली बार सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में वाराणसी के दिव्यांगजन हिस्सा ले रहे हैं, राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा की पहल पर प्रशासन ने पहली बार दिव्यांगों को खेलने का अवसर दिया हैं, उनकी एथलीट प्रतियोगिता पूर्व में हो चुकी है, जिसमें 200 दिव्यांग भाग लिए थे डाँ उत्तम ओझा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस खेल प्रतियोगिता से  दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण की दिशा में माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र में उनका दिव्यांग जनों का मनोबल बढ़ेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ मनोज कुमार तिवारी ने दी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »