NEW English Version

जानिए शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ की चंद्रा यानी अभिनेत्री आरती सिंह ने कैसे मनाई दिवाली!

दर्शकों की चहेती अभिनेत्री आरती सिंह हमेशा से अपने सोशल मिडिया पोस्ट्स के जरिए अपने दर्शकों को अपने निजी जीवन के बारे में अवगत कराती रहती हैं। फिलहाल वे शेमारू के चर्चित शो ‘श्रवणी’ में चंद्रा नामक एक नेगेटिव किरदार निभाते हुए नज़र आ रही हैं, जिसे इनके दर्शकों और फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शो की कहानी के साथ चंद्रा का लुक भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। हालांकि उनका नकारात्मक किरदार शो में फिलहाल कई मुसीबतों से गुज़र रहा है, लेकिन उनकी निजी ज़िन्दगी में वह दिवाली उत्सव के दौरान बहुत खुश नजर आ रही है। इसका अंदाजा हम उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से लगा सकते हैं।

अपनी दिवाली के जश्न के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री आरती सिंह ने कहा, “दिवाली के इस ख़ास मौके को मद्देनज़र रखते हुए मैंने अपने परिवार को सरप्राइज देने का फैसला किया, जिसके लिए मैं अपने होमटाउन लखनऊ अपने घरवालों से मिलने पहुंची ताकि मैं इतने सालों बाद उनके साथ अपनी दीपावली को और भी खूबसूरत बना सकूँ। ऐसा करते हुए मुझे बहुत मज़ा आया और मेरे घरवालों को उतनी ही ख़ुशी मिली। इस साल की दिवाली अपने परिवार और बचपन के दोस्तों के साथ मनाकर मैंने कई नई यादें संजोई और पुरानी यादों को ताज़ा किया। हम सभी ने मिलकर बहुत मौज-मस्ती की, घर के बने स्वादिष्ट पकवान का आनंद लिया और खूबसूरत रंगोली से घर को सजाया। बचपन के दोस्तों के घर जाकर उन्हें सरप्राइज दिया, उपहार दिए,  मिठाई खाई ये काफी खुशियों भरा अनुभव था। परिवार और पुराने दोस्तों के साथ यह मेरा अद्वितीय अनुभव था, जिसने मेरे इस दिवाली को और भी खास बना दिया।”

 ‘श्रवणी’ शो का करेंट ट्रैक इस वक्त कई दिलचस्प मोड़ ले रहा है जहाँ दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं। शो में दिवाली के अवसर पर, श्रवणी के जीवन में खुशियां उमड़ती नज़र आ रही हैं, जबकि चंद्रा की जिंदगी में अंधकार छाया हुआ है। बता दें कि श्रवणी और शिवांश के बीच के प्यार में जहर घोलते हुए और श्रवणी के जीवन को तबाह करने की साजिश रचकर, चंद्रा इसमें कामियाबी तो हासिल कर लेती है, लेकिन चंद्रा की अपनी खुशियों पर अंधेरे बादल मंडरा रहे हैं। दिवाली के समारोह का आनंद लेती चंद्रा की जिंदगी में अचानक होने वाली अनहोनी के चलते उन्हें अनपेक्षित परिणामों का सामना करना पड़ता है। यह कैसे होगा यह देखना रोचक होगा।

शो में चंद्रा और श्रवणी की इस नई रोमांचक यात्रा का गवाह बनने के लिए देखें ‘श्रवणी’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 8. 30 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »