NEW English Version

वेदांता एल्यूमिनियम से देष को मिली रिस्टोरा लो कार्बन एल्यूमिनियम की पहली खेप

  • ग्लोबल एल्यूमिनियम प्राइवेट लिमिटेड ने वेदांता एल्यूमिनियम को दिया 300 मीट्रिक टन रिस्टोरा बिलेट्स
    का ऑर्डर।
  • वेदांता एल्यूमिनियम के लो-कार्बन प्रोडक्ट रेंज का प्रथम भारतीय ग्राहक बना ग्लोबल एल्यूमिनियम।

देष में एल्यूमिनियम की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने ‘रिस्टोरा’ की पहली घरेलू
खेप रवाना कर दी है। तेलंगाना की एल्यूमिनियम एक्स्ट्रूजन कंपनी ग्लोबल एल्यूमिनियम प्राइवेट लिमिटेड प्रथम
भारतीय ग्राहक है जिसे देष के पहले लो-कार्बन ग्रीन एल्यूमिनियम ‘रिस्टोरा’ की आपूर्ति की गई है। इस ऑर्डर के
तहत 300 मीट्रिक टन सस्टेनेबल रिस्टोरा बिलेट्स की आपूर्ति की जा रही है। दोनों कंपनियों के बीच हुआ अनुबंध इस
उद्योग में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जहां से इसकी मूल्य श्रृंखला को डिकार्बनाइज करने की गति में तेजी आएगी। यह
कार्य झारसुगुडा, ओडिशा स्थित वेदांता एल्यूमिनियम के मेगा स्मेल्टर के जरिए पूरा किया जा रहा है।

वेदांता एल्यूमिनियम भारत की पहली कंपनी है जिसने लो-कार्बन एल्यूमिनियम ’रिस्टोरा’ और ’रिस्टोरा अल्ट्रा’
(अल्ट्रा-लो कार्बन एल्यूमिनियम) प्रस्तुत किया है। कंपनी ने अपने वैश्विक उपभोक्ताओं के लिए यह पेशकश की है जो
यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके उत्पाद सस्टेनेबल सामग्री से निर्मित हों और इसके लिए अपनी मूल्य श्रृंखला
को डिकार्बनाइज करने में सक्रियता से कोशिश कर रहे हैं। नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल से निर्मित रिस्टोरा को प्रति
टन एल्यूमिनियम विनिर्माण के समकक्ष 4 टन कार्बन डाई आॅक्साइड के भीतर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन तीव्रता के
साथ उत्पादित किया जाता है जो कि एल्यूमिनियम उत्पादन हेतु लो-कार्बन फुटप्रिंट का स्वीकार्य पैमाना है। रिस्टोरा
अल्ट्रा को ड्रॉस (एल्यूमिनियम स्मेल्टिंग का बाय प्रोडक्ट) से प्राप्त किया जाता है जिसका कार्बन फुटप्रिंट शून्य के
करीब है और यह मात्रा दुनिया में सबसे कम है।

आपूर्ति अनुबंध के तहत वेदांता एल्यूमिनियम से प्राप्त रिस्टोरा बिलेट्स को ग्लोबल एल्यूमिनियम द्वारा विभिन्न
एक्स्ट्रूजन प्रोफाइल में उपयोग किया जाएगा। इससे एनोडाइजिंग प्रक्रियाएं, एल्यूमिनियम पाउडर कोटिंग प्रक्रियाएं
व प्रिसिजन मशीनिंग सुविधाए आदि इन-हाउस मूल्य संवर्धन किए जाएंगे। अंतिम उत्पाद से ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिकल
व इलेक्ट्रॉनिक्स, बिल्डिंग, कंस्ट्रक्शन एवं आर्किटेक्चरल, एयरोनॉटिक्स, एयर हैंडलिंग, नवीकरणीय उद्योग, रक्षा,
ऑटोमेशन आदि विविध उद्योगों के लिए कस्टमाइज्ड एप्लीकेशंस की आपूर्ति सुनिष्चित होगी।

इस अवसर पर वेदांता एल्यूमिनियम के सीईओ श्री जॉन स्लेवन ने कहा,’’ वेदांता एल्यूमिनियम में हम अपने ग्राहकों
को सस्टेनेबल तरीके से बनाए गए उत्पाद मुहैया कर उन्हें उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धी लाभ देना चाहते हैं। इसके साथ ही हम
अपने प्रचालनों को डिकार्बनाइज करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वेदांता एल्यूमिनियम के रिस्टोरा ब्रांड को देष
और दुनिया भर के ग्राहकों से बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। अपनी विश्व स्तरीय रिस्टोरा रेंज को घरेलू
बाजार में पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। पृथ्वी के हरित भविष्य के लिए हम अपने समस्त ग्राहकों के साथ
कंधे से कंधा मिलाकर योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

इस मौके पर ग्लोबल एल्यूमिनियम के चेयरमैन और प्रबंध निदेषक श्री अनिल अग्रवाल ने कहा, ’’उच्च गुणवत्ता एवं
मूल्य-संवर्धित एल्यूमिनियम की हमारी आवश्यकताओं की आपूर्तिकर्ता वेदांता एल्यूमिनियम उच्च गुणवत्ता समाधानों
की विश्वसनीय प्रदाता है। इनके उत्पादों की रिस्टोरा रेंज गेमचेंजर साबित होगी और घरेलू एक्स्ट्रूजन उद्योग के
कार्बन फुटप्रिंट को घटाने एवं हरित मूल्य श्रंृखला स्थापित करने में मददगार सिद्ध होगी। आपूर्ति की यह भागीदारी
हमारी डिकार्बनाइजेशन यात्रा की अहम उपलब्धि है। इससे उद्योग में सस्टेनेबल कार्य षैली को बढ़ावा मिलेगा।’’

उत्पाद विकास और डिजाइन प्रक्रिया में ग्राहकों को केंद्र में रखते हुए वेदांता एल्यूमिनियम उनके लिए ऐसे उत्पाद
प्रस्तुत करती है जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक होते हैं। साथ ही 360 डिग्री संपूर्ण समाधानों के जरिए कंपनी
अपने ग्राहकों को अनेक लाभ उपलब्ध कराती है। अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय प्रदाताओं की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों का उपयोग
करते हुए उत्पादों का विशाल पोर्टफोलियो तैयार किया गया है। इससे वेदांता एल्यूमिनियम ग्राहकों की तेजी से
विकसित होती मांगों की आपूर्ति करने की अनुकूल स्थिति में आ गई है।

कंपनी के उत्पाद भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित हैं साथ ही एन्वायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेयरेशन इंटरनेशनल द्वारा
पर्यावरण हेतु सस्टेनेबल सत्यापित किए गए हैं। इस हेतु उत्पादों को कड़े लाइफ साइकल असेसमेंट से गुजारा जाता
है। इसके अलावा झारसुगुडा, ओडिशा स्थित कंपनी के संयंत्र एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव से भी प्रमाणित
हैं जो दुनिया भर में सस्टेनेबल व्यावसायिक प्रदर्शन की प्रतिष्ठित पहचान है।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में
22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह
मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है, इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता
है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) 2022 में दूसरी
वैश्विक रैंकिंग मिली है, जो इसकी सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रक्रियाओं का प्रमाण है। देश भर में अपने विश्वस्तरीय
एल्यूमिनियम स्मेल्टर्स, एल्यूमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों
में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ’भविष्य की धातु’ के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा
करती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »