NEW English Version

जल्द मिलेगी आगरा रोड को जल भराव से निजात- आगरा रोड की समस्या के समाधान के लिए पहुंचे नगर आयुक्त

आगरा रोड रुसा हॉस्पिटल के पास बरसों पुरानी जल भराव की समस्या का अब जमीनी रूप में समाधान होने जा रहा है पब्लिक और जन्म प्रतिनिधियों की इस गंभीर समस्या का हल निकालने के लिए प्रयासरत अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम निर्माण विभाग जलकल विभाग अलीगढ़ स्मार्ट सिटी और उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिकारियों के साथ शाम को रुसा हॉस्पिटल आगरा रोड पर जल भराव का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को तत्काल इस समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए मौके पर सहायक नगर आयुक्त और संपत्ति प्रभारी ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नगर निगम संपत्ति टीम ने आगरा रोड रुसा हॉस्पिटल के पास प्राथमिक विद्यालय के निकट संपवेल निर्माण के लिए नगर निगम भूमि पर 300 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करा दी है भूमि उपलब्ध होते ही नगर आयुक्त के निर्देश पर उत्तर प्रदेश जल निगम सीएनडीएस द्वारा बुधवार से संपवेल निर्माण का काम शुरू किया जाएगा लगभग 63 करोड़ की अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की बहुप्रतीक्षित इस परियोजना का आज नगर आयुक्त के सार्थक प्रयासों से शुरुआत हो सकी।

नगर आयुक्त ने कहा आगरा रोड शहर का प्रमुख एंट्री मार्ग है यहां जल निकासी की समस्या पिछले काफी सालों से थी स्थानीय पब्लिक और जनप्रतिनिधियों के सहयोग और मार्गदर्शन के बल पर इस समस्या का स्थाई समाधान निश्चित रूप से सम्पवेल के बन जाने के बाद सम्भव हो सकेगा।

नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र सिंह विजय गुप्ता आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »