NEW English Version

छर्रा अड्डा पंजाबी कालोनी निवासियों को मिलेगी जल भराव से राहत-सुबह सुबह क्षेत्र वासियों से जाना सूरते हाल

नगर आयुक्त ने छर्रा अड्डा पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को पूर्ण रूप से आश्वास किया और कहा पुराने बसे इस क्षेत्र में जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए जल्द रोड मैप तैयार किया जाएगा समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए वहाँ एक अतिरिक्त पम्पिंग सेट लगाने की व्यवस्था के साथ ही 20 नाला सफ़ाई कर्मचारियों की तैनाती कर छर्रा अड्डा कॉलोनी में बनी आपचक की सफाई और नालियों की तलीझाड़ सफाई करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को वहां पर महिलाओं ने क्षेत्र में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था और जल निकाली न होने व सड़क के नीचे होने के परेशानी हो रही है जैसी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय नागरिकों और महिलाओं को आश्वस्त किया की पुराने बसे इस क्षेत्र में जल निकासी को प्रभावी बनाने की पुरज़ोर कोशिश नगर निगम द्वारा की जा रही है  तात्कालिक रूप से यहां पर अतिरिक्त पंपसेट को निरंतर चलाने व निगरानी के निर्देश देने के साथ-साथ इस क्षेत्र में नियमित सफाई एंटी लारवा छिड़काव फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए।

उन्होंने बताया कि  जल निकाली के प्रमुख स्रोत नाले के दोनों साइड पर मकान बना लेने व अतिक्रमण के कारण आपचक की सफ़ाई नही हो पाना भी जल भराव का एक कारण है जिसके लिए नाला गैंग से इस आपचक की सफ़ाई करायी जाएगी और क्षेत्र में पुलिया मरम्मत के लिए भी चीफ़ इंजीनियर को निर्देश दिए गए है।

नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान पार्षद लाल सिंह अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार अधिशासी अभियंता अजय राम केएनए आरपी सिंह एई लक्ष्मण सिंह जेडएसओ दलवीर सिंह मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »