NEW English Version

नगर आयुक्त ने जानी पार्षदो की समस्याएं-जवाहर भवन में पार्षदों की समस्याओ से रूबरू हुए नगर आयुक्त

नगर निगम में रोजाना आने वाली पब्लिक की समस्याओं के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने बुधवार को क्षेत्रीय पार्षदों के साथ अलग से बैठक करने की पहल के क्रम में सुबह 9:00 से 11:00 तक जवाहर भवन में पार्षदों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। संवाद बैठक में नगर आयुक्त के साथ पार्षदों और अधिकारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के निवारण दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित  कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई पुलिया निर्माण सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने  नाली खड़ंजे की मरम्मत अतिक्रमण हटाने नगर निगम संपत्तियों की निगरानी ईईएसएल कंपनी की कार्यशैली में सुधार, लीकेज और गंदे पानी आने की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

नगर आयुक्त ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए कहा इस संवाद बैठक में आए जनहित सुझाव और समस्याओं पर गुणवत्ता पूर्वक और समय अंतर्गत निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता के लिए सभी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि पार्षदों के प्रार्थना पत्र और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समय अंतर्गत प्रत्येक दशा में निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

आज बैठक मे मंचासीन नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त  ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र  नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश सिंह माननीय पार्षद हफ़ीज़ अब्बासी मोहम्मद आसीफ राजबहादुर पवन कुमार मो तारिक नदीम खां नसी अहमद मनोज कुमार लाल सिंह संजीव कुमार राकेश ठाकुर नूर अब्बासी शाहिद अली मो. शाकिर हरिशंकर दिनेश कुमार भूपेंद्र सिंह सुनील कुमार अब्दुल मुत्तलीब इरशाद पार्षद प्रतिनिधि समेत सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी अजय राम पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर  योगराज सिंह लक्ष्मण सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह जेई संजय कुमार जेडएसओ दलवीर सिंह नाज़िर संजय सक्सेना मीडिया सहायक अहसान रब ए टू जेड के प्लांट हेड समय सिंह ईईएसएल सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »