NEW English Version

इटली ने भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित एडमिरल कप 2023 जीता

‘एडमिरल कप’ सेलिंग रेगाटा के 12वें संस्करण का समापन 08 दिसंबर 2023 को एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) के एट्टीकुलम बीच पर एक शानदार अभिनन्दन समारोह के साथ पूरा हुआ। मिडशिपमैन एवलोन एंटोनियो और मिडशिपमैन क्रिएटी कार्लो लियोनार्डो के नेतृत्व में उतरी इटली की टीम ने एडमिरल कप 2023 पर कब्जा किया। वहीं भारतीय टीम इस प्रतियोगिता की उपविजेता रही। मिडशिपमैन पीपीके रेड्डी और कैडेट जीवाई रेड्डी के प्रतिनिधित्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्रिटेन टीम की कमान ब्रिटिश नौसेना के अधिकारी कैडेट लुसी बेल और मिडशिपमैन आरोन मिडलटन ने संभाली तथा जर्मनी का नेतृत्व जर्मनी के कैडेट बेकमैन कार्ल व कैडेट हिंज एंटोन ने किया। इन दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। रूस के सीमैन गोर्कुनोव पेट्र ने पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया, उनके बाद इटली के मिडशिपमैन एवलोन एंटोनियो दूसरे और भारत के मिडशिपमैन पीपीके रेड्डी तीसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन की ऑफिसर कैडेट लुसी बेल महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा पर पहले स्थान पर रहीं, उनके बाद इंडोनेशिया की कैडेट सांगला एल्मा साल्सडिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और भारत की कैडेट जान्हवी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट वाइस एडमिरल पुनीत के बहल ने समापन समारोह के दौरान विजेताओं को ‘एडमिरल कप’, उपविजेता की ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। एडमिरल कप में 05 से 08 दिसंबर 2023 तक प्रतियोगिता हेतु निर्धारित दिनों में लेजर रेडियल नौकाओं में प्रतिस्पर्धी नौकायन रेस हुई। 08 महिला प्रतिभागियों सहित 43 प्रतिभागियों ने चुनौतीपूर्ण हवा और मौसम की स्थिति में भी लेजर रेडियल में अपने नौकायन कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, इस दौरान नौकायन के पिछले चार दिनों में उन्होंने स्वयं को अपनी नावों से हर बाधा से बाहर निकाला। यह आयोजन 2010 में अपनी शुरुआत के बाद से बहुत लोकप्रिय हो गया है। एडमिरल कप सेलिंग रेगाटा 2023 के इस संस्करण में 20 देशों तथा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला की भारतीय टीमों ने भाग लिया।

पिछले पांच दिनों के दौरान, मेहमान विदेशी टीमें और उनके साथ आए अधिकारी प्रतिस्पर्धी रेसिंग के अलावा विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल हुए। इनमें भारतीय नौसेना अकादमी में स्थित प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं का दौरा, माउंट दिल्ली के लिए फिटनेस ट्रेक और भारत की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति, नृत्य तथा कला रूप व भाषाओं को प्रदर्शित करने वाला सांस्कृतिक पैकेज शामिल था। यह कार्यक्रम 08 दिसंबर 2023 को शाम को एट्टीकुलम बीच, भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में आयोजित अभिनन्दन समारोह के साथ एक भव्य समापन कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »