NEW English Version

विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य और ऐतिहासिक हुआ शुभारंभ-जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सैकड़ो लोगों ने विकसित भारत का लिया संकल्प

सम्पूर्ण देश में 15 नवम्बर से 26 जनवरी, 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा को भव्य, हर्ष और उल्लास के साथ नगरीय क्षेत्र में मनाने के लिये शनिवार को नगर निगम सेवा भवन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संवाद के साथ भव्य व ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहले दिन नगर निगम सेवा भवन और आईटीआई में इसका आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा व राज्य मंत्री संदीप सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रण का संकल्प दिलाया और कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचने के लिए विस्तृत भारत संकल्प यात्रा का आयोजन एक ऐतिहासिक कदम है और निश्चित रूप से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में केंद्र सरकार में तीसरी बार सरकार बनेगी

कार्यक्रम में  विधायक शहर मुक्ता राजा अनिल पाराशर विधान परिषद सदस्य तारिक़ मंसूर मानवेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया पूर्व महापौर शकुंतला भारती नगर आयुक्त अमित आसेरी महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन योगेश सिंघल अन्य पार्षदो अनेको जन्म प्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेता शोयराज सिंह मानव महाजन योगेश दीक्षित प्रतीक राज सहित  अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थियों ने एकजुट होकर भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को दिन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पूर्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग डूडा विभाग नगर निगम समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन विभाग के कैंप लगाए गए जिसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर योजनाओं का लाभ लिया।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त की पहल पर प्रदेश में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को समाज में एक नई पहचान दिलाने के लिए दिए जा रहे स्मार्ट कार्ड पहचान पत्र, पीएम आवास योजना के तहत आवास की चाबी का वितरण किया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन अनुसार नगरीय क्षेत्र में विस्तृत भारत संकल्प यात्रा को भव्य एवं ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता के साथ उत्सव की तरह मानने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। 43 लोकेशन पर नगर निगम द्वारा सुबह और दोपहर की पाली में इसका आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपनगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह कर्मचारी अधिशासी अभियंता अजय राम ठाकुर प्रसाद सिंह अधिशासी अभियंता अशोक भाटी कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक रामकिशोर कमल बेचैन सिंह जेडएसओ दलवीर सिंह एसएफआई डॉ रामजीलाल विशन सिंह योगेंद्र यादव रमेशचंद्र सैनी अनिल आजाद अनिल सिंह कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय सक्सेना मंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल देशदीपक एहसन रब शाहलीन मुर्तिजा सौरभ सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »