NEW English Version

जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सैकड़ो लोगों ने विकसित भारत का लिया संकल्प-जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ-आगरा रोड और रामलीला ग्राउंड में हुआ आयोजन

12  दिसम्बर को वार्ड 55, 59,75,81 एएमयू सर्किल और वार्ड 45, 54, 64 बरौला बाईपास पर होगा आयोजन


अलीगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को वार्ड 3,16,43 में आगरा रोड सिंघल धर्म कांटा और वार्ड 10 60 अचल ताल पर नगर निगम द्वारा शहर विधायक मुक्ता राजा, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष इंजी0 राजीव शर्मा पूर्व महापौर शकुंतला भारती के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया।

दोनों आयोजन स्थलों पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पूर्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग डूडा विभाग नगर निगम समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजन विभाग के कैंप लगाए गए जिसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर योजनाओं का लाभ और महत्वपूर्ण जानकारी ली।

आगरा रोड सिंघल धर्म कांटा में आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक मुक्ता राजा महानगर अध्यक्ष ई0राजीव शर्मा, अनिता जैन और अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद की मौजूदगी में मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रण का संकल्प लिया गया। अचल ताल पर आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक मुक्त राजा विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के प्रति एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलायादोनों जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया और मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव बताएं।

कार्यक्रम में मंडल मंत्री राजीव वार्ष्णेय महानगर उपाध्यक्ष यतेंद्र कुमार वाई के ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष युवा मोर्चा निखिल माहेश्वरी गंगाप्रसाद मंडल उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक अनुराग शर्मा अरुण शर्मा मुकेश मदन गुरुदास प्रजापति राजकुमार चौहान राकेश सारस्वत दया शर्मा राज सक्सेना राजेंद्र गुप्ता प्रमोद गोस्वामी सन्देश राज पार्षद योगेंद्र पाल राजबहादुर अंशु अग्रवाल पवन गुप्ता पार्षद प्रतिनिधि संजय शर्मा योगेंद्र सिंह पूर्व पार्षद अलका गुप्ता मनीष वूल सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधिक्षक बेचैन सिंह विशाल सिंह नगर निगम कल्याण संघ मंत्री मानवेन्द्र सिंह अहसान रब शाहलीन मुर्तिजा सौरभ सिंह अधिकारी कर्मचारी और लाभार्थियों ने एकजुट होकर भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »