NEW English Version

सुबह सुबह मैन रोड पर नगर आयुक्त का गंदगी देख मूड हुआ ऑफ- एटूज़ेड पर खफा हुए नगर आयुक्त- एटूज़ेड प्लांट हैड की लगाई जमकर क्लास


नगर आयुक्त ने एटूज़ेड को सुधार की दी आख़री मोहल्लत -भुजपुरा में गंदगी पर नगर आयुक्त भड़के-एसएफआई को अंतिम चेतावनी

अलीगढ़: बुधवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने आगरा की ओर से अलीगढ़ में एंट्री के मुख्य मार्ग आगरा रोड फ्लावर के नीचे सासनी गेट चौराहा हाथरस अड्डा खिरनी गेट पुलिस चौकी गांधी पार्क बस अड्डा, माल गोदाम रोड, भुजपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगरा रोड पर जगह-जगह कचरा पड़ा होने और सड़क पर गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त एटूज़ेड कंपनी पर ख़ासे नाराज हुए आगरा रोड पर कचरे के पॉइंट से समय से कचरा नहीं उठाने और पुराना कचरा रोड किनारे पड़े होने पर नगर आयुक्त ने ए टू जेड कंपनी के प्लांट हेड समय सिंह की जमकर फटकार लगाई।

भुजपुरा में निरीक्षण के दौरान नाला अवरुद्ध होने और नाले की समुचित सफाई नहीं मिलने पर भी नगर आयुक्त काफी नाराज हुए अपने पिछले निरीक्षण में सफाई के लिए संबंधित एसएफआई को दिए गए निर्देशों का अनुपालन नही होने पर नगर आयुक्त ने एसएफआई को अंतिम चेतावनी देते हुए सुधार नहीं होने की दशा में प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम एई लक्ष्मण सिंह जेडएसओ दलवीर सिंह स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »