NEW English Version

नगर आयुक्त का प्लास्टिक पॉलीथिन पर एक्शन- 5 किलो पॉलिथीन की ज़ब्त-वसूल किया जुर्माना

प्रतिबंधित प्लास्टिक हटाने की कार्यवाही हो रही रोज़ाना- प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद व पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालो पर नगर निगम अपनायेगा सख्त रुख़

अलीगढ़ : प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन को जड़ से खत्म करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश की माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई है । माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के साथ-साथ अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद अलीगढ़ नगर निगम ने शुरू तेज कर दी है। 

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग प्रवर्तन दल के नेतृत्व में दुबे का पड़ाव कचहरी रोड तस्वीर महल के पास मे प्रतिबंधित पॉलीथिन की सप्लाई करने वालो पर कार्रवाई करी l जिसमे 10 किलो पॉलिथीन उत्पाद को बटोरा गया जिसको नगर निगम द्वारा ए टू जेड प्लांट में भिजवाकर डिस्पोजल करवाया गया

नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन मुक्त अलीगढ़ के लिए जन सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है अलीगढ़ नगर निगम सभी व्यापारी बंधुओं व दुकानदारों से अपील करता है कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन त्याग करने के लिए आगे आएं अलीगढ़ नगर निगम ऐसे व्यापारी और दुकानदारों का सम्मान करेगा*

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया प्रतिबंधित प्लास्टिक और कैरी बैग के विरुद्ध शासन के निर्देश आरंभ 3.0 अभियान शुरू किया गया है  सभी ज़ोनल अधिकारी के नेतृत्व में शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों व पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है*

अभियान में एसएफआई डॉ रामजीलाल विशन सिंह योगेंद्र यादव प्रदीप पाल अनिल आजाद अनिल सिंह योगेंद्र यादव व प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »