NEW English Version

खाटू श्याम के कीर्तन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा: तरुण देवीदास

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में श्रीराम और श्रीश्याम की भक्ति के गीत गुंजे

श्री श्याम धनी कीर्तन मंडल फाउंडेशन रजिस्टर्ड कुंडली के द्वारा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का प्रथम भव्य भक्तिमय धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह अमृत गार्डन कुंडली में आयोजित हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों एवं भक्तों ने श्रीराम एवं श्रीश्याम प्रभु के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। देर रात तक चले इस समारोह में भजन सम्राट श्री शीतल पांडे-दिल्ली, श्रीमती मोना मेहता-फतेहाबाद, श्री गौरव दत्त शर्मा-तिजारा एवं श्री मोहित गोयल-समालखा ने अपने मोहक एवं सदाबहार अंदाज में श्री प्रभु की भक्ति के गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।

कुंडली में इतनी भव्य एवं व्यवस्थित भजन संध्या के आयोजन को देखकर लोगों के मन में हर्ष एवं उल्लास के स्वर दिखाई दिए। इस अवसर पर सभी भजन गायकांे ने आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के उद्घाटन को व्यापक स्तर पर मनाने की अपील की एवं घर-घर दीये जलाने का आह्वान किया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्री तरुण देवीदास ने कहा कि खाटू श्याम के कीर्तन से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भारतीय संस्कृति में हमारे ऋषि-मुनियों एवं महापुरुषों ने हमेशा से समाज में फैली बुराइयों एवं संकटों का अंत करने में आध्यात्मिक ऊर्जा का उपयोग किया है। उन्होंने अपने उपदेशों से मनुष्य के जीवन को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किये हैं। भजन सम्राट श्री शीतल पाण्डेय ने कहा कि हमारी जीवनशैली भारतीय संस्कृति के अनुरूप होने चाहिए। विशेषतः महिलाओं को संस्कृति के अनुरूप अपना विकास करना चाहिए। श्री गौरव दत्त शर्मा ने अच्छे कर्म और सेवा के कार्य करने की आवश्यकता व्यक्त की।

कार्यक्रम के संयोजक श्री अशोक गर्ग ने अपने संयोजक के वक्तव्य में सभी का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए मंडल के इस प्रथम आयोजन में प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस तरह के वार्षिक भजन संध्या के आयोजन को प्रतिवर्ष आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में गुरुजी श्री देवीन्द्र कुमार वशिष्ठ, अध्यक्ष श्याम सहारा परिवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह भजन संध्या एक यादगार एवं नई करवट को लिए हुए आयोजित हुई है। एक नए जोश और उमंग के साथ मंडल के सभी सदस्य इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए तत्पर रहे, श्री श्याम प्रभु के भजनों का यह आयोजन कुंडली के जीवन में सुख, समृद्धि, यश, कीर्ति एवं व्यापारिक सफलता का एक सशक्त माध्यम बनकर प्रस्तुत होगा, ऐसा मेरा विश्वास है।

श्याम भक्ति के रंग से सजा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का यह आयोजन  इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार है और अगले वर्ष के प्रारंभ में इसका उद्घाटन होने जा रहा है। गुरुजी ने सभी के जीवन में श्री श्याम प्रभु की भक्ति उभरे, इस हेतु आशीर्वाद प्रदत्त किया। उन्होंने कुंडली के हर घर में प्रभु राम एवं प्रभु श्याम आए और सबके जीवन को खुशहाल बनाए, इसके लिए हर व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक जोत जलने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर प्रकाशित श्री श्याम डायरी का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी श्याम मंडल सदस्यों ने प्रभु श्री श्याम की पूजा अर्चना की। टीवी कलाकार श्री संजय वर्मा ने मंच का प्रभावी संचालन किया। मोर्वी साउंड दिल्ली के श्री अश्विनी यादव ने संपूर्ण कार्यक्रम की शानदार ध्वनि में वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी। समारोह में श्री राजेश कंसल, श्री विकास तुसीर, श्री मुकेश कुमार, श्री नीतीन कुमार, श्री सुरेश गोयल एवं श्री नरेन्द्र चावला का विशेष योगदान रहा। समारोह के पूर्व दिवस भव्य निशान यात्रा निकाली गई।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »