NEW English Version

शहर की तीसरी आँख इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मंडलायुक्त ने किया रैंडम चैक-नगर आयुक्त संग इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल से रूबरू हुए मंडलायुक्त

बुधवार को मंडलायुक्त रविंद् ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित नगर निगम सेवा भवन  स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का नगर आयुक्त अमित आसेरी संग निरीक्षण करते हुए इसकी कार्य प्रणाली और तकनीकी पहलुओं की बारीकियां को जाना।

मंडलायुक्त ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोलकी मदद से ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था गाड़ियों की नंबर प्लेट रिकॉग्नाइज् प्रमुख चौराहा रेड लाइट एवं क्राइम कंट्रोल में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की भूमिका के बारे में ट्रैफिक पुलिस के जवानों से बात। मंडल आयुक्त ने शहर की जनहित समस्याओं के निराकरण में आई ट्रिपल सी की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया और इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने मंडलायुक्त को आई ट्रिपल सी में स्मार्ट सर्विलंस स्मार्ट कैमरा, स्मार्ट वीडियो मैसेजिंग बोर्ड, ई चालान, ड्रोन से शहर की निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स सिस्टम, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, एनवायरनमेंट सेंसर(AQI सिस्टम) नगर निगम डॉक्यूमेंट का डिजिटलाइजेशन के बारे में बताया। नगर आयुक्त ने मंडलायुक्त को  सीसीटीवी सर्विलांस, मोबाइल एप फॉर अलर्ट मैनेजमेंट, आईटीएमएस, इंटीग्रेटेड के बारे में जानकारी दी

मंडलायुक्त रविंद ने बताया अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर शहर के क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट में बेहद महत्वपूर्ण है इसकी कार्यशाली और तकनीकी बारीकियां को देखा गया आने वाले समय में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को हैबिटेट सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा शहर में जाम ट्रैफिक मैनेजमेंट और अतिक्रमण के लिए सभी शहर वासियों की भूमिका महत्वपूर्ण है उनके सहयोग से शहर को अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने का प्रयास संयुक्त रूप से किया।

मंडल आयुक्त के साथ निरीक्षण में नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »