NEW English Version

योग का नियमित अभ्यास जोड़ों के दर्द से राहत दिलाये

ठंड बढ़ने के साथ-साथ दर्द की समस्या भी बढ़ने लगती है और जोड़ों के दर्द की  समस्या तो परेशान करके रख देती है इन सर्दियों के टाइम में।आज के दौर में डेस्क जॉब और हर काम के लिए आरामदायक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना आम बात हो ​गया है। ऐसे में मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द भी एक तरह से आम बात ही हो गया है क्योंकि शारीरिक गतिविधियों के बिना शरीर लचीला और फुर्तीला नहीं हो सकता है। हालांकि, जोड़ों में दर्द की और वजह भी हो सकती है। वो अलग बात है कि दवाओं के उपयोग से इस दर्द से कुछ समय के लिए लाभ मिलता है लेकिन इसका प्राकृतिक उपचार योग में भी उपलब्ध है। योगा के कुछ आसनों का अभ्यास करने से दर्द जल्द लाभ मिलता है। 

खराब लाइफस्टाइल, खान-पान पर ध्यान ना देने की वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। जोड़ों में दर्द होने की वजह से आपको कोई भी काम करने में तकलीफ होने लगती है। योग एक्सपर्ट अलका सिंह के अनुसार जोड़ों के दर्द की समस्या को रोजाना योगासन करके दूर किया जा सकता है। योगासन के साथ आप कुछ घरेलू उपायों की भी मदद ले सकते हैं।

  • प्राणायाम: जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए प्राणायाम। योगासन के साथ-साथ प्राणायाम करना भी बहुत जरुरी है। इसके लिए रोजाना सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भ्रामरी, उज्जायी, अनुलोम विलोम , शीतली और शीतकारी अवश्य शामिल करें।

जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए योगासन:

  • त्रिकोणासन

यह आसन टांगो, घुटनों और टखनों रो मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे कमर दर्द से राहत मिलती है।

  • मंडूकासन

इस आसन को करने से पैंक्रियाज में इंसुलिन बनेगा। साथ ही आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।

  • भुजगांसन

इस आसन को रोजाना करने से जोड़ों के दर्द की समस्या दूर हो जाती है।

  • मर्कटासन

इस आसन को करने से आपके शरीर में मजबूती आएगी। साथ ही वजन कम करने में फायदेमंद होता है।

  • शलभासन

वजन कम करने के साथ बॉडी को फिट बनाने के लिए शलभासन फायदेमंद होता है। इसे करने से आपकी कमर और पीठ दोनों ही मजबूत बनती है।

  • उष्ट्रासन

इस आसन को रोजाना कम से 4-5 मिनट करें। इससे आपके जोड़ों का दर्द आसानी से दूर हो जाता है।

  • मकरासन

इस आसन से पूरे शरीर को लाभ मिलता है। 

  • धनुरासन

यह आसन आपके जोड़ों के दर्द को दूर करने के साथ पीठ को भी मजबूत बनाता है।

अंततः निष्कर्ष यह निकलता है कि यदि नियमित योग का अभ्यास किया जाए तो हमारे शरीर के जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम करके  उसे दूर भी किया जा सकता है इसीलिए रोगों से बचने के लिए नियमित योग करें स्वस्थ रहें मस्त रहें खुश रहें।

अलका सिंह
योग विशेषज्ञ
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »