NEW English Version

नोडल अधिकारी ने परखी गौशाला में व्यवस्थाएं- गोवंश को ठंड से बचाने के इन्तिज़ाम को सराहा-नोडल अधिकारी ने नगर निगम कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

जनपद अलीगढ़ में गौवंश संरक्षण एवं व्यवस्था की समीक्षा हेतु नामित नोडल अधिकारी  रवि रंजन विशेष सचिव, सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग, उ०प्र० ने नगर निगम की आगरा रोड स्थित कान्हा गौशाला में व्यवस्थाओं का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान  गौशाला में बढ़ती हुई ठंडक में नगर निगम द्वारा गौवंश की समुचित देखभाल अलाव चारे शेड व गौवंश की वाटर प्रूफ चादर देखकर काफी प्रसन्न हुए।

जनपद अलीगढ़ में गोवंश के संरक्षण के निरीक्षण और समीक्षा के क्रम में नोडल अधिकारी ने गुरुवार शाम को नगर निगम की कान्हा गौशाला में व्यवस्थाओं को देखा। गौशाला पहुंचने पर अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने तिलक लगाकर और बुके देकर नोडल अधिकारी का स्वागत किया नोडल अधिकारी ने अपर नगर आयुक्त संग गौवंश को हरा चारा गुड़ खिलाकर गौशाला की क्षमता चारे की क्षमता चारे उपयोगिता गौशाला में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति वैक्सीन गौवंश की टैगिंग, गोबर गैस प्लांट, हरे चारा, भूसा, गौवंश की संख्या, गौवंश की देखरेख हेतु डॉक्टर व स्टाफ लैबर प्रतिदिन आने वाले से चारे के विवरण की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने गौशाला में आलाव, तिरपाल, वाटर प्रूफ चादर  ठंड से बचाव व्यवस्थाओं को सघनता से देखा और व्यवस्थाओं को सराहा।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश एसएफआई रामजीलाल मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »