NEW English Version

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023: कार्यक्रमों पर एक नज़र

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023 कल से आरंभ होगा और 20 जनवरी तक चलेगा। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट इसकी मेजबानी कर रहा है। यह संस्‍थान सरकार के (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग का एक स्वायत्त संस्थान) है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के 9वें संस्करण का आयोजन कर रहा है और इसका स्वायत्त संगठन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया इस महोत्‍सव का समन्वय और कार्यान्वयन निकाय है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी) – ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की स्थापना करता है। फ़रीदाबाद (हरियाणा) स्थित संस्थान (टीएचएसटीआई) इस भव्य आयोजन का मेजबान संस्थान है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 16 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब, में आयोजित कर्टेन रेज़र कार्यक्रम के दौरान भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023 के नौवें संस्करण का ब्रोशर जारी किया। इस दौरान प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद, सचिव डीएसटी डॉ. अभय करंदीकर, सचिव डीबीटी डॉ. राजेश एस. गोखले और पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन माननीय मंत्री के साथ हैं।

इस विज्ञान महोत्सव का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अग्रणी क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का उत्‍सव मनाने के लिए किया गया है। महोत्सव का उद्देश्य उत्साही वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को स्वीकार करना और युवा छात्रों के बीच वैज्ञानिक सोच जाग्रत करना और भारतीयों के बीच इसका प्रसार करना है। विज्ञान महोत्‍सव (आईआईएसएफ 2023) का केंद्रीय विषय “अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक आउटरीच” है।

इस बार भारत अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव-2023 में 22 देश भी भाग ले रहे हैं। इनमें अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, केन्या, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मलेशिया, म्यांमा, नामीबिया, फिलीपींस, रवांडा,सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड अमरीका वियतनाम और जिम्‍बाब्‍वे हिस्‍सा ले रहे हैं।

भारत अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव-2023 में17 से 20 जनवरी के चार दिनों के कार्यक्रमों की योजना निर्धारित की गई है। 17 जनवरी 2024 को बारह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्टूडेंट साइंस विलेज, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नए मोर्चे का आमना-सामना, खेलों और खिलौनों के माध्यम से विज्ञान, छात्र नवाचार महोत्सव-अंतरिक्ष हैकथॉन शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और केंद्र और राज्यों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव और अधिकारी कॉन्क्लेव तथा आकांक्षी भारत के लिए शिक्षा से संबद्ध कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला, युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, न्यू एज टेक्नोलॉजी शो, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन और संस्थान बैठक (एनएसओआईएम); विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रदर्शनी; स्टार्ट-अप, टेक्नोलॉजी और नवोन्‍मेषी बी टू बीट बैठक होगी।

आईआईएसएफ 2023 के बारे में |  भारत अंतर्राष्ट्रीय एवं विज्ञान महोत्सव

18 जनवरी, 2024 को तेरह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें छात्र विज्ञान ग्राम, विज्ञानिका-विज्ञान साहित्य महोत्सव, खेल और खिलौनों के माध्यम से विज्ञान, छात्र नवाचार महोत्सव – अंतरिक्ष हैकथॉन, राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और केंद्र और राज्यों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव और अधिकारी सम्मेलन, आकांक्षी भारत के लिए शिक्षा – राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला, युवा वैज्ञानिक शामिल हैं। सम्मेलन, न्यू एज टेक्नोलॉजी शो, राष्ट्रीय सामाजिक संगठनों और संस्थानों की बैठक, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रदर्शनी, स्टार्ट-अप, प्रौद्योगिकी और नवाचार बी टू बी मीट, भारत अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव चुनौतियां, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा मीडिया और कम्युनिकेटर्स कॉन्क्लेव शामिल हैं।

19 जनवरी 2024 को कुल ग्यारह कार्यक्रम होंगे। इनमें छात्र विज्ञान महोत्सव, विज्ञानिका – विज्ञान साहित्य महोत्सव, खेल और खिलौनों के माध्यम से विज्ञान, छात्र नवाचार महोत्सव – अंतरिक्ष हैकथॉन, महत्वाकांक्षी भारत के लिए शिक्षा-राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला, युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, न्यू एज टेक्नोलॉजी शो, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन और संस्थान बैठक शामिल हैं। इसके अतिरिक्‍त विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रदर्शनी, स्टार्ट-अप, प्रौद्योगिकी और नवाचार बी टू बी मीट, और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मीडिया और कम्युनिकेटर्स कॉन्क्लेव का भी आयोजन किया गया है।

अंतिम दिन 20 जनवरी 2024 को आठ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इनमें छात्र विज्ञान ग्राम, खेल और खिलौनों के माध्यम से विज्ञान, आकांक्षी भारत के लिए शिक्षा – राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला, युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, न्यू एज टेक्नोलॉजी शो; विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रदर्शनी; स्टार्ट-अप, टेक्नोलॉजी और नवोन्‍मेष बी टू बी मीट, और विज्ञान और प्रौद्योगिकी और संचारक कॉन्‍क्‍लेव शामिल हैं।

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च (एनआईएससीपीआर) में साइंस मीडिया कम्युनिकेशन सेल (एसएमसीसी) भारत अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव में (आईआईएसएफ) मीडिया प्रचार का समन्वय और सुविधा प्रदान कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान प्रसार करना है और मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर भारत की अनुसंधान एवं विकास सफलताओं और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।

आईआईएसएफ सबसे बड़ा विज्ञान महोत्सव है जो समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाता है। इसका आयोजन 2015 से किया जा रहा है और यह भारत अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव-2023 श्रृंखला का नौवां संस्करण है। इस संस्करण में कुल 17 कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। आईआईएसएफ समाज में विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए लगभग एक महीने तक अनुसंधान एवं विकास संस्थानों, प्रयोगशालाओं और स्कूलों में आउटरीच कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »