NEW English Version

नगर आयुक्त ने सुबह-सुबह किया निरीक्षण

बुधवार को नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ लाल डिग्गी रोड माल गोदाम रोड जीटी रोड अचल ताल मसूदाबाद गूलर रोड तस्वीर महल और शमशाद मार्केट आदि क्षेत्रों में साफ सफाई और अतिक्रमण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शमशाद मार्केट चौराहे पर स्मार्ट सिटी के तहत बनाई गई फुटपाथ पर बिरयानी हलीम की बिक्री कर रहे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने पर नगर आयुक्त खासे नाराज हुए मौके पर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह को ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध सामान जप्त करने और जुर्माने की कार्रवाही करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त और एसएफआई अनिल आजाद की टीम ने बिरयानी हलीम विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹5000 का जुर्माना लगाया और फुटपाथ पर अतिक्रमण दोबारा करने पर सामान जप्त करने की चेतावनी दी ।

नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह अधिशासी अभियंता लाइट अजय राम स्टेनो देश दीपक आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »