NEW English Version

हर्ष और उल्लास से मनायेगा नगर निगम रामोत्सव का कार्यक्रम-नगर आयुक्त ने श्रमदान और पूजा अर्चना के साथ अभियान को उत्सव की भांति मनाने का दिलाया संकल्प

आगामी 22 जनवरी के भव्य और एतिहासिक पल को उत्सव की तरह मनाने  के लिये शुक्रवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी के साथ अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया, राकेश कुमार यादव, सीटीओ अशोक सिंह, उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना, महामंत्री राधे धूरी, महामंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल ने भगवान श्री बाल्मीकि जी की पूजा अर्चना करते हुये नगर निगम सेवाभवन को स्वच्छ बनाये रखने के लिये श्रमदान करते हुये अपने अपने पटल,कार्यालयों में सफाई की।

प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर नगरीय क्षेत्र में नगर निगम सम्बन्धी व्यवस्थाओं का नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जायज़ा लेते हुये भव्य कार्यक्रम के लिये 04 सेक्टर बनाते हुये 04 सेक्टर प्रभारी-04 सह प्रभारी सहित और 02 वरिष्ठ नोडल अधिकारी तैनात किये है।

नगर आयुक्त ने बताया कि दिनांक 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन श्री राम की नगरी आयोध्या में हो रहा है। शासन द्वारा उक्त को दृष्टिगत रखते हुये दिनांक 14 से 22 जनवरी, 2024 के मध्य प्रदेश के समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, बाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन/कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने हेतु आदेशित किया गया है। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता के इस कार्य में नगर निगम स्तर से 04 सेक्टर बनाये जाते है। सिविल लाइन क्षेत्र में राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त-01 तथा शहरी क्षेत्र में ऋतु पूनिया, अपर नगर आयुक्त-02 को वरिष्ठ नोडल अधिकारी बनाया गया है। सेक्टर-01 सिविल लाइन/क्वार्सी थानान्तर्गत अन्तर्गत समस्त मंदिर अशोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सेक्टर-02 थाना क्वार्सी/मऊआ खेड़ा तथा गांधी पार्क  अन्तर्गत समस्त मंदिर आरपी सिंह, कर निर्धारण अधिकारी, सेक्टर-03 थाना सासनीगेट/थाना कोतवाली अन्तर्गत समस्त मंदिर राज किशोर प्रसाद, उप नगर आयुक्त, सेक्टर-04 थाना देहलीगेट/रोरावर  अन्तर्गत समस्त मंदिर टी0पी0सिंह सहायक नगर आयुक्त अधिकारी के नेतृत्व में 480 सफाई कर्मचारियों की 90 टीमें रहेगी।

उन्होने बताया कि नगर निगम द्वारा 25 चिन्हित टीकाराम मन्दिर सेन्टर पाइन्ट, पथवारी मन्दिर भमौला, शिव शक्ति मन्दिर विकास नगर (लोहिया पार्क), महाकाली मन्दिर सासनी गेट चैराहा, माँ काली मन्दिर भदेशी रोड, पथवारी मन्दिर आगरा रोड हाथरस अडडा, नौ देवी मन्दिर नौरंगाबाद, सर्वेश्वर मन्दिर बैंक कालोनी सुरेन्द्र नगर, दनादन बगीची छर्रा अडडा, वाष्र्णेय मन्दिर गांधी नगर श्रीराम मन्दिर ए० डी०ए० ऑफिस रामघाट रोड, लाल मन्दिर निरंजनपुरी रामघाट रोड, दौलताबाद वाली माता मन्दिर मथुरा रोड, श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर पक्की सराय, श्री राधा गोविन्द मन्दिर जयगंज, बालाजी मन्दिर पंचनगरी, श्रीराम मन्दिर मानिक चैक, मूंछ वाले हनुमान जी महावीर गंज, माँ चामुण्डा सित पीठ मन्दिर गांधी पार्क, हनुमान मन्दिर कनवरी गंज, माँ कामाख्या मन्दिर मैलरोज बाईपास, महर्षि बाल्मीकि मन्दिर, अचल ताल, गिलहराज जी मन्दिर अचलताल, मन्दिर बगीची रघुवीर पुरी, माँ पूर्णागिरी मन्दिर आई०टी०आई० रोड पर मंदिर समिति के सहयोग से रामायण-पाठ भजन/कीर्तन कराने के लिये सेक्टर वाइज़ नगर निगम अधिकारी अधिकारी तैनात किये गये है

उन्होनें बताया कि नगरीय क्षेत्र में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मुकेश कुमार  महानगर में विशेष सफाई व्यवस्था के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। नगरीय क्षेत्र के सभी मंदिरों व आस-पास के क्षेत्र में प्रातः व सायं दोनों पारी में सफाई की विशेष व्यवस्था के क्रम में धार्मिक स्थलों, चैराहों, प्रमुख बाजारों में झाडू, चूना व फाॅगिग की व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करायेगें।

उन्होनें बताया कि सभी प्रमुख चैराहों, मंदिरों, एतिहासिक धरोहर, शासकीय भवनों पर लाइटिंग और मंदिरों व आस-पास के क्षेत्र में बंद पड़े प्रकाश बिन्दुओं को प्रज्जवलित(प्रकाशमान) कराने के लिये प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश, सभी मंदिरों व कार्यक्रम स्थलों के आस पास पेजयल टैंकर व पानी की आपूर्ति के लिये महाप्रबंधक जल, मुख्य अभियन्ता मंदिरों के आस-पास पैचवर्क कराने के लिये, प्रभारी अधिकारी वर्कशाॅप सभी मंदिरों व आस-पास के क्षेत्र में आयोजित होने वाले भण्डारा स्थलों पर कूड़ेदान रखवाने, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी सभी मंदिरों व आस-पास के क्षेत्र, बाजारों से आवारा पशुओं व मृत पशुओं की शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर निस्तारण करायेगें।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में स्वच्छ तीर्थ अभियान के अन्तर्गत रामोत्वस 22 जनवरी के कार्यक्रम को नगर निगम अपनी व्यवस्थाआंे से एतिहासिक बनाने का पूरा प्रयास करेगा। इस कार्यक्रम के लिये सभी अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिये गये है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »