NEW English Version

प्रमोद दीक्षित मलय की पुस्तक ‘शिक्षा के पथ पर’ का आवरण जारी

अग्रिम बुकिंग पर मात्र 150/- में उपलब्ध

अतर्रा (बांदा)। शिक्षाविद वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक प्रमोद दीक्षित मलय के शैक्षिक आलेखों का संग्रह ‘शिक्षा के पथ पर’ पुस्तक रूप में छपने जा रहा है। पुस्तक का विमोचन चित्रकूट में 16 से 18 फरवरी को आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश से पधारे शिक्षक-शिक्षिकाओं के मध्य वरिष्ठ शिक्षाविद,  समाजसेवी, साहित्यकारों एवं संतो के करकमलों द्वारा किया जायेगा। 140 पृष्ठों की ‘शिक्षा के पथ पर’ पुस्तक अग्रिम बुकिंग पर मात्र 150/- रुपए में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य पाठकों को उपलब्ध होगी।

उक्त जानकारी रुद्रादित्य प्रकाशन, प्रयागराज के निदेशक अभिषेक ओझा एवं पुस्तक लेखक प्रमोद दीक्षित मलय ने गत दिवस संयुक्त रूप से पुस्तक का आवरण पृष्ठ जारी करते हुए  कहा कि 250 रुपए की पुस्तक अग्रिम बुकिंग पर डाकखर्च सहित मात्र 150 रुपए में पाठक तक पहुंचाई जायेगी। आर्ट डायरेक्टर नीतिश कुमार (नई दिल्ली) ने आकर्षक आवरण पृष्ठ तैयार किया है। पुस्तक की विषयवस्तु के बारे में लेखक प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि पुस्तक में गत आठ-दस वर्षों में उनके द्वारा लिखे गये शैक्षिक आलेख शामिल किए गए हैं जो देश के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। पुस्तक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा शिक्षा पर कार्य करने वाले शैक्षिक कार्यकर्ताओं के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। जानकारी के अनुसार स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षकों के समूह शैक्षिक संवाद मंच ने 200 प्रतियां अग्रिम बुकिंग की हैं। प्रकाशक ने लेखक प्रमोद दीक्षित मलय से सम्पर्क कर पुस्तक बुकिंग करने की बात कही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »