NEW English Version

एलईडी से हो रहा रामायण का प्रसारण-भगवा रंगों से सजा शहर- एबीडी एरिया में लगी एलईडी और वीडियो मैसेजिग बोर्ड पर रामायण देख शहरवासी हुयी प्रसन्न

आगामी 22 जनवरी के भव्य और एतिहासिक पल को उत्सव की तरह मनाने  के लिये प्रयासरत महापौर प्रशात सिंघल के निर्देश पर  नगर निगर द्वारा एबीडी एरिया में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित एलईडी और वीडियो मैसेजिग बोर्ड पर रामायण का मंचन हो रहा है। एलईडी पर रामायण को देखकर अनेकों राहगीरों ने रूखकर इसका आंनद लिया।

महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि 18 एलईडी स्क्रीन कलेक्टेट चौराहा, हैबिटेट सेंटर, तहसील तिराहा, क्वार्सी चुंगी कंपनी बाग, शमशाद मार्केट, एएमयू सर्किल, तस्वीर महल रसलगंज, महिला चिकित्सालय, सासनी गेट, नगर निगम सेवा भवन, ब्लूबर्ड स्कूल, नादापुल, एटा चुंगी खेरेश्वर चौराहा एफएम टावर और सुभाष चौक व 23 वीडियो मैसेजिंग साइड अन्तर्गत  रामलीला मैदान अचल ताल, दुबे का पड़ाव चौराहा, अवर लेडी फातिमा स्कूल के पास, एटा चुंगी चौराहा, आगरा रोड इंटर चेंज, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सर्किल, जकरिया मार्केट, अब्दुल्ला तिराहा, केला नगर चौराहा, सुभाष चौक सेंटर पॉइंट, मैरिस रोड चौराहा, कलेक्टट तिराहा, रसलगंज चौराहा, कब्रर कुत्ता, कंट्रोल रूम तहसील तिराहा, मसूदाबाद, कंपनी बाग, हाथरस अड्डा, मथुरा रोड व खेरेश्वर मंदिर पर श्री रामोत्वस के अन्तर्गत रामायण का प्रसारण किया जा रहा है।

उन्होनें बताया कि श्री रामोत्वस के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में स्थित श्री राम मंदिर, श्री हनुमान मंदिर व श्री बाल्मीकि मंदिर जिसमें टीकाराम मन्दिर सेन्टर पाइन्ट पथवारी मन्दिर भमौला शिव शक्ति मन्दिर विकास नगर (लोहिया पार्क) महाकाली मन्दिर सासनी गेट चौराहा माँ काली मन्दिर भदेशी रोड पथवारी मन्दिर आगरा रोड हाथरस अडडा नौ देवी मन्दिर नौरंगाबाद सर्वेश्वर मन्दिर बैंक कालोनी सुरेन्द्र नगर दनादन बगीची छर्रा अडडा वाष्र्णेय मन्दिर गांधी नगर श्रीराम मन्दिर ए० डी०ए० ऑफिस रामघाट रोड लाल मन्दिर रंजनपुरी रामघाट रोड, अचल ताल शिव मंदिर, पुरानी चुंगी मंदिर व जवाहर पार्क स्थित मन्दिर के साथ-साथ प्रमुख चौराहों और शासकीय भवनों पर भी इस पावन पर्व पर दीपावली की भांति लाइटिंग की जा रही है।

महापौर ने सभी शहरवासियों से अपील है कि राम राज्य की स्थापना के पावन पर पर अपने अंदर की बुराईयों का नाश कर शहर के विकास और शहर की स्वच्छता के प्रति एकजुट होकर नगर निगम का सहयोग करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »