NEW English Version

पंचायती राज मंत्रालय ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर भारत के 75वें गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए आमंत्रित किया है

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर, पंचायती राज मंत्रालय ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में भव्य और प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया है। इसका उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार के जन भागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप, राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। यह पहल अत्यधिक महत्व रखती है क्योंकि यह राष्ट्रीय उत्सव में पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल करके और मान्यता देकर लोकतांत्रिक लोकाचार को मजबूत करती है। .

,विशेष आमंत्रित लोग 26 जनवरी, 2024 को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे। परेड के बाद, पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के आधिकारिक आवास 27, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम के लिए एकत्र होंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और पंचायती राज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति में जमीनी स्तर पर शासन में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए पंचायती राज संस्थानों के आमंत्रित निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पंचायती राज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल, सचिव, श्री विवेक भारद्वाज, अपर सचिव, डॉ. चंद्र शेखर कुमार, आर्थिक सलाहकार, पंचायती राज मंत्रालय डॉ. बिजय कुमार बेहरा और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। इस बातचीत और जुड़ाव का उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ों को गहरा करना, नागरिकों और उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच मजबूत संबंध को बढ़ावा देना, विकसित भारत @2047 में पंचायती राज संस्थानों की भूमिका को बढ़ावा देना है।

पंचायती राज मंत्रालय ने देश भर से लगभग 500 सम्मानित अतिथियों को आमंत्रित किया है, जिनमें पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि और उनके जीवनसाथी शामिल हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चयनित प्रतिभागी उन पंचायतों से हैं जिन्हें पिछले वर्षों में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्राप्त हुआ है, या उनकी पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »