NEW English Version

नमो नवमतदाता सम्मेलन में दिल्ली के युवाओं ने दिखाया जोश

दिल्ली के लगभग 1 लाख से अधिक युवा शामिल हुए नमो नवमतदाता सम्मेलन में

रघुवंश बहादुर सिंह

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लाख युवाओं को संबोधित किया! इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी दिल्ली से इस कार्यक्रम में जुड़े!

दिल्ली के लगभग 70 विधानसभाओं में नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रत्येक विधानसभा से लगभग 1 लाख से अधिक युवा इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए! प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली जुड़कर इस सम्मेलन को संबोधित किया!

भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सागर त्यागी ने बताया कि इस नमो नवमतदाता सम्मेलन में दिल्ली के पहली बार वोट दे रहे करीब एक लाख से अधिक युवा सम्मिलित हुए! दिल्ली के अलग अलग 71 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जो कि बहुत ही भव्य रूप से संपन्न हुआ!

सागर त्यागी ने कहा कि इस सम्मेलन द्वारा दिल्ली के युवाओं ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है! आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पीएम मोदी का डंका बज रहा है! मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है और भारत की जनता ने तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »