NEW English Version

उत्तर प्रदेश दिवस और 75 वा गणतंत्र  दिवस नगर निगम में मनाया गया धूमधाम से- संविधान के प्रति निष्ठावान कृतज्ञ रहने का महापौर व नगर आयुक्त ने दिलाया संकल्प

शासन की गाइड लाइन अनुसार दिनांक 24 से 26 जनवरी तक  उत्तर प्रदेश दिवस धूमधाम से मनाए जाने के क्रम में 75 वां गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस नगर निगम अलीगढ़ में महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त अमित आसेरी के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुल्हन की तरह नगर निगम सेवा भवन को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया तो वही परंपरागत गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 7:00 से 8:00 के बीच नगरीय क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर निगम अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया।

महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदों/अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से सेवाभवन और जवाहर भवन में तिरंगा फहराया और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प दिलाया। नगर निगम सेवाभवन में आयोजित सांस्कतिक कार्यक्रम में महापौर, नगर आयुक्त पार्षद सहित अधिकारी कर्मचारियों ने भारत के संविधान ओर आज़ादी के अमर वीर सपूतों के जीवन पर प्रकाश डाला।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम सफाई कर्मचारी और सामान्य श्रेणी के कर्मचारी अधिकारियों को महापौर नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त सहित ने संयुक्त रूप से शॉल उड़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया वही बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें पुरस्कार देखकर सम्मानित किया

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने गणतंत्र की परिभाषा को समझते हुए कहा कोई भी काम करने से पूर्व अपने संविधान की शपथ ले संविधान में दिए गए एक एक शब्द का अपने जीवन व कार्यशैली में पालन करें तभी हम सच्चे भारतीय कहलायेंगे। उन्होंने सभी पार्षद/अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा पब्लिक की जनहित समस्याओं व नागरिक सुविधाओं को घर बैठे उपलब्ध कराने के लिए आन लाइन ऐप नगर निगम लांच कर रहा है गर्व का विषय है प्रदेश ही नही देश का पहला नगर निगम अलीगढ़ है जहाँ एनआईसी का ई ऑफिस लागू है और प्रभावशाली ढंग से कार्यशील है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा हम सौभाग्यशाली है की हम आज़ाद भारत में जन्मे, मुझे पूर्ण विश्वास है।

अलीगढ़ नगर सेवा एप* के माध्यम से शहरवासी अब घर बैठे अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे सभी के सहयोग से अलीगढ़ नगर निगम शहर में चौमुखी विकास और बदलाव की ओर निरंतर अग्रसर होकर माननीय प्रधानमंत्री जी के  विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है आने वाले 5 साल में सभी के सहयोग से विकास की नई परिभाषा लिखेंगे। 

कार्यक्रम में पार्षद दिनेश भारद्वाज अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद  पूजा श्रीवास्तव मुख्य अभियंता सुरेश चन्द, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी लेखाधिकारी राजीव कुमार  सहायक अभियंता सिब्ते हैदर,लक्ष्मण सिंह योगराज सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह,कर अधीक्षक विशाल सिंह सभापति यादव आरके कमल, विजय गुप्ता संजय सक्सेना तरुण मोहन पाठक देशदीपक एहसान रब,सीपी सिंह, ललित जौहरी, राजकुमार बंसल शालीन मुर्तिजा सौरभ शर्मा एसएफआई  अनिल आजाद बिशन सिंह अनिल सिंह, प्रदीप पाल,डॉ रामजीलाल डॉ तरुण शर्मा सतीश सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन विजय गुप्ता कार्यक्रम की व्यवस्था स्टोर कीपर संजय सक्सेना-कार्यकम फ़ोटो/कवरेज/प्रेस पब्लिक ब्रीफिंग मीडिया सहायक अहसन रब द्वारा की गई।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »