NEW English Version

भारत की सबसे तेजी से बढ़ती पेंट्स कंपनी के रूप में जेएसडब्ल्यू पेंट्स की वृद्धि निरंतर रूप से जारी

भारत की प्रमुख पर्यावरण-अनुकूल पेंट्स और 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन वाले जेएसडब्ल्यू ग्रुप की सहायक कंपनी, जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने 5 वर्ष पहले अपनी स्थापना के बाद से इंडस्ट्री की तुलना में अपने व्यवसाय में 5 गुना अधिक वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 22 में 1,000 करोड़ रुपए का अभूतपूर्व आँकड़ा पार करने के बाद, जेएसडब्ल्यू पेंट्स अब 15 महीनों के भीतर 2,000 करोड़ रुपए के रन-रेट की महारत हासिल कर चुका है। कंपनी वित्त वर्ष 24 में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक के टर्नओवर को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। कंपनी को दृढ़ विश्वास है कि यह इससे भी कम समय में अपना अगला राजस्व 1,000 करोड़ रुपए हासिल करेगी, जो चालू वित्त वर्ष में 9 महीनों के भीतर पहले ही 1,500 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार कर चुकी है। ये उपलब्धियाँ जेएसडब्ल्यू पेंट्स को न सिर्फ एक अद्वितीय कंपनी के रूप में पहचान दिलाती हैं, बल्कि इसे देश में छठी सबसे बड़ी पेंट्स कंपनी के अपने वर्तमान स्थान से ऊपर उठाकर कुछ ही वर्षों में सबसे बड़ी चौथी कंपनियों में से एक बनने के लिए भी तैयार करती हैं।

अपने व्यवसाय के विकास पर टिप्पणी करते हुए, श्री पार्थ जिंदल, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेएसडब्ल्यू पेंट्स, ने कहा, “हमारा प्रयास शुरू से ही एक मजबूत समग्र जल-आधारित पेंट्स पोर्टफोलियो बनाने का रहा है, जिसने हमें भारतीय उपभोक्ताओं की तेजी से विकसित हो रही प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए एक प्रभावशाली स्थिति प्रदान की है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पहले सच्चे कंज्यूमर-फेसिंग बिज़नेस को देश भर में अनूठी पहचान मिली है, जिसने हमें बाजार में प्रवेश करते ही बेहद कम समय में 2,000 करोड़ रुपए के राजस्व का आँकड़ा पार करने में सक्षम बनाया। हम जेएसडब्ल्यू पेंट्स को भविष्य की प्रमुख पेंट्स कंपनी के रूप में स्थापित करने के अपने दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो इंडस्ट्री में लगातार नए रुझान स्थापित करेगी। निरंतर नवाचार और व्यापक व्यवधानों की हमारी मुख्य स्ट्रेटेजी हमें सार्थक परिणाम दे रही है।”

चालू वित्त वर्ष के दौरान, जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने पूरे भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, ताकि पेंट बेचने वाले शहरों में 60% से अधिक का बाजार स्तर और कवरेज हासिल की जा सके। इसके अलावा, इसने प्रति वर्ष 2,000 से अधिक रिटेलर्स को जोड़कर अपने रिटेलर नेटवर्क का विस्तार करना भी जारी रखा हुआ है। इस नेटवर्क में वृद्धि का श्रेय देश भर के मौजूदा बड़े शहरों में नए ग्रुप्स की बेहतर बाजार उपस्थिति को जाता है। कंपनी अपनी ‘सिंपल-स्विफ्ट-श्योर’ रेंज के पूरक के रूप में नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती रहती है। हाल के दिनों में, इसने नए ब्रैंड लॉन्च के साथ बाजारों में 20 से अधिक नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जो वर्तमान में सकल राजस्व में 15% से अधिक का योगदान दे रहे हैं।

कंपनी आंतरिक व बाहरी दीवार तथा लकड़ी और मेटल फिनिश के साथ ही साथ वॉटरप्रूफिंग व सतह तैयार करने के लिए उपयुक्त प्रोडक्ट्स तथा संबंधित सहायक वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जेएसडब्ल्यू पेंट्स संस्थागत क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है और साथ ही साथ आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डेकोरेटर्स के समुदायों के साथ सुदृढ़ संबंध स्थापित कर रहा है। कंपनी 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले इस वित्त वर्ष में मुनाफा अर्जित करने की राह पर है, जो व्यवसाय का संचालन शुरू करने की सिर्फ पाँच वर्षों की अवधि में कंपनी की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

श्री एएस सुंदरेसन, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, जेएसडब्ल्यू पेंट्स, ने कहा, “प्रत्येक प्रोडक्ट सेगमेंट में सर्वोत्तम गुणवत्ता प्रदान करने के हमारे वादे को हमारे महत्वपूर्ण उपभोक्ताओं से काफी सराहना प्राप्त हुई है। हम ‘कोई भी रंग एक कीमत‘ जैसी अपनी विचारशील प्रतिबद्धताओं के साथ पारदर्शिता लाना जारी रखेंगे। उपभोक्ताओं को व्यापक रूप से इसमें शामिल करने और सबसे बेहतर विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाने के हमारे प्रयास जारी रहेंगे। हमें विश्वास है कि वे इस बात को गहनता से मानेंगे कि जेएसडब्ल्यू पेंट्स सर्वोत्तम प्रोडक्ट्स की पेशकश करता है, जैसा कि इस वर्ष पहले ही दस लाख से अधिक खुशहाल परिवार इसका अनुभव कर चुके हैं।“

जेएसडब्ल्यू पेंट्स इंडस्ट्री में ऐसा व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें एक गतिशील टीम के रूप में 29 साल की औसत कामकाजी उम्र के युवा शामिल हों, जिनमें पुरुषों के साथ ही महिलाएँ भी सम्मिलित हों। इसने जीवंत स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट और लॉयल्टी प्रोग्राम्स बनाए हैं, जिनमें रिटेलर्स के लिए गैलेक्सी स्टेलर क्लब और कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए स्टार पार्टनर प्रोग्राम के नाम शामिल हैं।  

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »