NEW English Version

जनसुनवाई में गंदे पानी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने लिया तुरंत एक्शन- महाप्रबंधक जल को पानी की गुणवत्ता की जांच का दिया जिम्मा

जन शिकायतों पर नगरायुक्त ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

अलीगढ़ ; मंगलवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संभव जनसुनवाई के तहत सुबह 10 से 2 बजे के मध्य नागरिकों से नगर निगम संबंधी समस्याओं को सुना। नगर आयुक्त के समक्ष शताब्दी नगर सराय गढ़ी सारी रहमान क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति साफ सफाई इंटरलॉकिंग मरम्मत जैसी कई शिकायतें आयी। 

मंगलवार सुबह 10 से 2 के मध्य नगरायुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवाभवन में *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र अधिशासी अभियंता अजय राम सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

*जनसुनवाई के दौरान सराय पक्की के नागरिकों ने नगर आयुक्त के सामने प्लास्टिक की बोतल में  गंदे पानी को लाकर दिखाया और क्षेत्र में कम प्रेशर की समस्या से अवगत कराया।   नगर आयुक्त ने जनहित समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा से इसका कारण पूछा। महाप्रबंधक जल ने नगर आयुक्त को बताया क्षेत्र पक्की सराय माया चौक पर  एक नया मिनी ट्यूबवेल स्थापित हो गया है जिसको चालू होते ही कम प्रेशर की समस्या का समाधान हो जाएगा साथ ही गंदे पानी आने के लिए टीम लगाकर चेकिंग कराई जाएगी।*

जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी के समक्ष शिकायतकर्ता मनमोहन मित्तल ने लीकेज ठीक कराने के संबंध मे नासिर अली ने अवैध अतिक्रमण हटवाने के संबंध मे मोहन सिंह ने कूड़ा पॉइंट हटवाने के सम्बन्ध मे रवि कुमार ने पुलिया ठीक कराने के सम्बन्ध मे समस्या बतायी।

जनसुनवाई में आयी शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »