NEW English Version

श्री नितिन गडकरी ने सभी प्रयासों में सफलता हासिल करने के लिए कार्य के वितरण और अधिकारों के विकेंद्रीकरण पर जोर दिया

नितिन गडकरी ने सभी प्रयासों में सफलता हासिल करने के लिए काम के उचित वितरण और अधिकारों के विकेंद्रीकरण पर जोर दिया। कल “परियोजना प्रबंधन और सड़क सुरक्षा में उत्कृष्टता” विषय के साथ वर्ष 2022 के  पुरस्कार चक्र के लिए “राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार (एनएचईए)” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सड़कों, सुरंगों, पुलों के निर्माण की अतुल्य गति का सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात के रूप में उल्लेख किया।

श्री गडकरी ने कहा कि सड़क बुनियादी ढांचे का विकास सामूहिक टीम भावना का ही परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि लागत कम करने और निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पारिस्थितिकी और पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने उन ठेकेदारों, डीपीआर सलाहकारों, इंजीनियरों और मुख्य इंजीनियरों को बधाई दी, जिन्हें सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा और राष्ट्र निर्माण में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

श्री गडकरी ने उद्योग के सामने आ रही चुनौतियों का जिक्र किया जिनमें ब्लैक स्पॉट की बढ़ती संख्या, सड़क क्षेत्र के कारण प्रदूषण, भ्रमित करने वाले सड़क संकेत आदि शामिल हैं। उन्होंने सावधानी बरतने के अनुरोध के साथ-साथ सभी हितधारकों को उचित रूप से कार्य करने की सलाह दी।

राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वीके सिंह ने जूरी को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के विजेताओं को भी बधाई दी। उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि सड़क संकेतों को जल्द ही इस हद तक प्रभावी बनाया जाएगा जिससे सड़क दुर्घटनाएं कम हो जाएंगी।

मंत्रालय के सचिव श्री अनुराग जैन ने इस बात पर जोर दिया कि इंजीनियरों के साथ-साथ सभी हितधारकों को ब्लैक स्पॉटों की पहचान करने और उनमें सुधार करने जैसी प्रक्रियाओं में पूरी जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और उसमें वृद्धि करने के उद्देश्य से, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राजमार्ग निर्माण और रखरखाव प्रक्रिया में हितधारकों को प्रोत्साहित करने के लिए 2018 में “राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार (एनएचइए)” की शुरुआत की गई थी ताकि उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो।

इस अवसर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य हितधारक भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में रियायतग्राहियों, डेवलपर्स, ठेकेदारों, शिक्षाविदों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

कई पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया जिनकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिकारियों और इस क्षेत्र विशेषज्ञों ने की। समारोह के दौरान, उन छूटग्राही और ठेकेदारों को पुरस्कार प्रदान किए गए जिन्होंने परियोजना प्रबंधन, संचालन और रखरखाव, राजमार्ग सुरक्षा, हरित राजमार्ग के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »