NEW English Version

अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की

भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) कंपनी और विश्व में दूसरी सबसे बड़ी सोलर पीवी डेवलपर, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने राष्ट्रीय ग्रिड को बिजली की आपूर्ति करके खावड़ा, गुजरात में 551 मेगावाट सोलर क्षमता के परिचालन की शुरुआत की है।

एजीईएल ने खावड़ा आरई पार्क पर काम शुरू करने के मात्र 12 महीनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है। इसकी शुरुआत सड़कों और कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्टर के विकास और एक आत्मनिर्भर सामाजिक इकोसिस्टम के निर्माण से की गई थी। एजीईएल कच्छ के रण के चुनौतीपूर्ण और बंजर इलाके को अपने 8,000-मजबूत कार्यबल के लिए रहने योग्य वातावरण में तब्दील करने में सक्षम रहा है।

एजीईएल की योजना इस आरई पार्क में 30 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करने की है। उम्मीद है कि यह सुनियोजित प्लांट आगामी पाँच वर्षों में शुरू हो जाएगा। साथ ही यह भी उम्मीद है कि खावड़ा आरई पार्क, पूरा होने पर विश्व का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रतिष्ठान होगा। 

खावड़ा आरई पार्क सालाना 16.1 मिलियन घरों को बिजली देने में कारगर साबित हो सकता है। एजीईएल को बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क और तकनीकी कौशल के विकास में विशेषज्ञता प्राप्त है। ऐसे में, इस रिकॉर्ड-सेटिंग गीगा-स्केल प्लांट के निर्माण के लिए एजीईएल सबसे अच्छी स्थिति में है, जिसका दुनिया के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में कोई सानी नहीं है। 

यह क्षेत्र देश में सबसे उत्तम पवन और सौर संसाधनों में से एक है, जो गीगा-स्केल आरई विकास के लिए इसे आदर्श स्त्रोत बनाता है। एजीईएल ने न सिर्फ व्यापक अध्ययन किया, बल्कि विभिन्न नवीनतम समाधान भी जारी किए हैं, ताकि प्लांट के विकास में तेजी लाई जा सके। (अधिक जानकारी के लिए, अनुबंध-1 देखें)। इस प्रक्रिया में, यह एक स्वदेशी और सतत आपूर्ति श्रृंखला के विकास का समर्थन कर रहा है। 

गौतम अदाणी, चेयरमैन, अदाणी ग्रुप, ने कहा, “अदाणी ग्रीन एनर्जी सौर और पवन के लिए दुनिया के सबसे व्यापक रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम्स में से एक का निर्माण कर रही है। खावड़ा आरई प्लांट जैसे साहसिक और अभिनव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से, एजीईएल उच्च वैश्विक मानक स्थापित करना और गीगा-स्केल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए विश्व की योजना और निष्पादन मानकों को पुनर्स्थापित करना जारी रखता है। यह उपलब्धि वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता और कार्बन तटस्थता के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की दिशा में भारत की न्यायसंगत स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण यात्रा को तेजी से बढ़ावा देने में अदाणी ग्रुप की प्रतिबद्धता और अग्रणी भूमिका का प्रमाण है।” 

भारत सतत ऊर्जा भविष्य पर वैश्विक संवाद को वास्तविक आकार दे रहा है। इसके अनुरूप, एजीईएल किफायती और विश्वसनीय स्वच्छ ऊर्जा में क्राँति लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »