NEW English Version

‌‌प्रमोद दीक्षित मलय की पुस्तक ‘शब्द कसौटी पर’ का आवरण जारी

अग्रिम बुकिंग पर मात्र 150/- रुपए में उपलब्ध

अतर्रा (बांदा)। शिक्षाविद् वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक प्रमोद दीक्षित मलय के पुस्तक समीक्षा आलेखों का संग्रह ‘शब्द कसौटी पर’ पुस्तक रूप में छपने जा रहा है। पुस्तक का विमोचन चित्रकूट में 16 से 18 फरवरी को आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश से पधारे शिक्षक-शिक्षिकाओं के मध्य वरिष्ठ शिक्षाविद,  समाजसेवी, साहित्यकारों एवं संतो के करकमलों द्वारा किया जायेगा। 100 पृष्ठों की ‘शब्द कसौटी पर’ पुस्तक अग्रिम बुकिंग पर मात्र 150/- रुपए में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य पाठकों को उपलब्ध होगी। मोबाइल नम्बर वाट्सएप 9452085234 पर अपनी प्रति बुक करें।​

उक्त जानकारी रुद्रादित्य प्रकाशन, प्रयागराज के निदेशक अभिषेक ओझा एवं पुस्तक लेखक प्रमोद दीक्षित मलय ने गत दिवस संयुक्त रूप से पुस्तक का आवरण पृष्ठ जारी करते हुए  कहा कि 225 रुपए की पुस्तक अग्रिम बुकिंग पर डाकखर्च सहित मात्र 150 रुपए में पाठक तक पहुंचाई जायेगी। आर्ट डायरेक्टर नीतिश कुमार (नई दिल्ली) ने आकर्षक आवरण पृष्ठ तैयार किया है। पुस्तक की विषयवस्तु के बारे में लेखक प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि पुस्तक में गत वर्षों में उनके द्वारा लिखे गये पुस्तक समीक्षा आलेख शामिल किए गए हैं जो देश के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। पुस्तक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित साहित्यकारों, विद्यार्थियों  के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। जानकारी के अनुसार स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षकों के समूह शैक्षिक संवाद मंच के साथियों ने प्रतियां अग्रिम बुकिंग की हैं। प्रकाशक ने लेखक प्रमोद दीक्षित मलय से सम्पर्क कर पुस्तक बुकिंग करने की बात कही है।

प्रमोद दीक्षित मलय शिक्षक, बाँदा (उ.प्र.)
प्रमोद दीक्षित मलय
शिक्षक, बाँदा (उ.प्र.)
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »