NEW English Version

नगर आयुक्त ने जानी पार्षदो की समस्याएं-जवाहर भवन में पार्षदों की समस्याओ से रूबरू हुए नगर आयुक्त

नगर निगम में रोजाना आने वाली पब्लिक की समस्याओं के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी की पहल पर शुरू किए गए पार्षद संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुबह  9:00 से 11:00 तक जवाहर भवन में वार्ड 46 से वार्ड 90 तक के पार्षदों के साथ नगर आयुक्त ने अपने सभी अधीनस्थों को बैठाकर संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में साफ सफाई पुलिया निर्माण सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने, स्थाई सफ़ाई सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने स्थान पर अन्य व्यक्ति को कार्य पर लगाने, नाली खड़ंजे की मरम्मत अतिक्रमण हटाने नगर निगम संपत्तियों की निगरानी लीकेज और गंदे पानी आने की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए कहा माननीय महापौर के नेतृत्व में अलीगढ़ में चौमुखी विकास कार्य व स्वच्छता के प्रति नागरिकों की सोच में बदलाव लाने के लिए सभी माननीय पार्षदों का सहयोग अमूल्य है माननीय पार्षदों के सहयोग और जनहित सुझावों के आधार पर आने वाले समय में शहर में विकास और साफ सफाई बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा।

उन्होंने बताया कि संवाद बैठक में आए जनहित सुझाव और समस्याओं पर गुणवत्ता पूर्वक और समय अंतर्गत निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता के लिए सभी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि पार्षदों के प्रार्थना पत्र और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समय अंतर्गत प्रत्येक दशा में निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

आज बैठक मे मंचासीन नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने माननीय पार्षद हाफ़िज़ अब्बासी आशिफ अल्वी अब्दुल्ल मुत्तलिब उम्मेद आलम इरशाद असलम नूर संजीव कुमार राजबहादुर गुप्ता मुशर्रफ हुसैन मजहर शाहिद अली पार्षद प्रतिनिधि समेत उप नगर आयुक्त अमित कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अशोक भाटी अजय राम पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर दानिश हैदर योगराज सिंह लक्ष्मण सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह जेई अमरीश वर्मा जेडएसओ दलवीर सिंह नाज़िर संजय सक्सेना स्टोनो देश दीपक  मीडिया सहायक अहसान रब ईईएसएल जलविभाग सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »