NEW English Version

कुछ ही दिनों में दर्शकों की दुनिया बन गई ‘मृदुल की दुनिया’

अपने जिले का बादशाह, लेकिन माँ के सामने बिल्कुल भीगी बिल्ली-सा है मृदुल

जब से क्यू टीवी  पर ‘मृदुल की दुनिया’ शो का प्रसारण शुरू हुआ है, तब से लोगों के जीवन में अनूठे फनकार की एक नई लहर आ गई है। ज़रा हटके कॉन्सेप्ट के साथ चैनल पर अपने लॉन्च के कुछ ही दिनों में इस शो ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है और चैनल की उम्मीद से परे दर्शकों की उम्मीदों पर यह खूब खरा उतर रहा है। दर्शक इस शो से खुद को काफी जुड़ा हुआ पा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि किसी मुसीबत में फँसने के बाद बाहर निकलने के लिए बच्चे मृदुल के हत्कंडे अपनाने लगे हैं। गली-मोहल्लों में आजकल ‘बावड़ी पूँछ’ शब्द ट्रेंड करने लगा है।

मृदुल अपनी दुनिया में दोगुनी स्पीड से कारनामे करने के लिए मशहूर है, इसके बावजूद वह अपने जिले का बादशाह है, लेकिन माँ के सामने बिल्कुल भीगी बिल्ली-सा। वह अपनी दुनिया में ही रहना पसंद करता है। वह कहते हैं न, “आसमान से टपके और खजूर में अटके”। मृदुल की किस्मत शायद इसी कहावत की तर्ज पर लिखी गई है। करने कुछ जाता है और करके कुछ आता है, कुछ ऐसा ही है मृदुल। 

आलम यह है कि अपनी ज़रा हटके हरकतों के लिए जाने-माने किरदार मृदुल को देखकर हर एपिसोड के साथ दर्शकों के मन में एक ही सवाल उठता है कि अब क्या करेगा मृदुल? इस शो की खट्टी-मीठी नोंक-झोंक से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं, जिसे वे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखते हैं। मृदुल की हरकतें देखकर चाहकर भी लोग अपनी हँसी को रोक नहीं पाते हैं और खुद को इस परिवार से जुड़ा हुआ पाते हैं। यही वजह है कि चैनल ‘मृदुल की दुनिया’ की ठहाकेदार सीरीज़ का प्रसारण अपने सबसे खास दर्शकों के लिए कर रहा है, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।

यह तो थी मृदुल की दुनिया, ऐसे ही दमदार शोज़ के ज़रिए क्यू टीवी  अपने दर्शकों को मनोरंजन की डोर से कसकर बाँधे रखता है। बात करें धरती पर चमचमाती आसमान से उतरी ‘थारी बिजली’ की या स्वादिष्ट व्यंजनों के चटखारे वाले शो ‘शुद्ध देसी तड़का विथ शेफ कपिल’ की, या 26 फरवरी से शुरू होने जा रहे शो कैप्टन निक की, ज़रा हटके अंदाज़ में चैनल के एक से बढ़कर एक रोमांचक शोज़ दर्शकों को अपना बना लेने के लिए तैयार हैं।  

अपनी मम्मी की मार और पापा की डाँट से बचते-बचाते, अपनी खुराफातों में भाई नितिन को शामिल करके और दोस्तों से खूबसूरत यारी निभाते हुए यह सीरीज़ अब सिर्फ मृदुल की दुनिया ही नहीं रही, बल्कि यह दर्शकों की दुनिया भी बन चुकी है। यह सबूत है इस बात का कि दर्शकों से इस शो को कितना प्यार मिल रहा है। हर कोई मन का साफ और सबका चहेता मृदुल बनना चाहता है। मृदुल के हर काम को उल्टा-पुल्टा करने और ठिठोली भरे बाण छोड़ने के बदले में भाई नितिन, माता-पिता, दोस्तों और आसपास के लोगों से मृदुल को मिलने वाले खट्टे-मीठे किस्सों से जुड़ने के लिए देखते रहिए मृदुल की दुनिया हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:30 बजे, सिर्फ क्यू टीवी  पर!  

क्यू टीवी  डीडीएफडी, डीटीएच और केबल टीवी ऑपरेटर्स पर उपलब्ध है, जिनमें डीडी फ्री डिश- चैनल नं. 34, डिश टीवी- चैनल नं. 128, डीटूएच- चैनल नं. 153, जीटीपीएल- चैनल नं. 16, हैथवे- चैनल नं. 20 और डीईएन- चैनल नं. 120 एवं चैनल नं. 118 (गुजरात / महाराष्ट्र) पर उपलब्ध है। यदि क्यू टीवी  आपके घर पर नहीं है, तो जल्दी ही अपने नज़दीकी केबल ऑपरेटर से संपर्क करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »