NEW English Version

“कुंग फू पांडा मुझे खुश करने की वजह बन गया है; पो और गैंग मेरे परिवार की तरह हैं”: जैक ब्लैक

लगभग एक दशक के बाद, कॉमेडी आइकन जैक ब्लैक, ड्रीमवर्क्स एनिमेशन की प्रिय एक्शन-कॉमेडी फ्रेंचाइजी: कुंग फू पांडा 4 के बहुप्रतीक्षित अध्याय में, दुनिया के सबसे असंभावित कुंग फू मास्टर, पो के रूप में एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 15 मार्च को पूरे भारत में रिलीज़ हो रही है।

कुंग फू पांडा एक ऐसी फ्रैंचाइज़ी है, जो लगभग 16 वर्षों से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। साथ ही, इसने ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर लगभग 2 बिलियन डॉलर की आश्चर्यजनक सफलता अर्जित की है। इस फिल्म ने लम्बे समय से दुनिया भर के दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करना जारी रखा हुआ है। इसकी मूल कहानी प्यारे पांडा, पो (जैक ब्लैक) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डर और टीम वर्क की शक्ति पर काबू पाने के लिए आत्म-खोज का गहन पाठ प्रस्तुत करता है। जैसे कि कुंग फू पांडा 4 के साथ यह फ्रैंचाइज़ी एक नए युग में प्रवेश कर रही है, ऐसे में इसकी कहानी विकास और परिवर्तन की आंतरिक यात्रा पर पो का मार्गदर्शन करते हुए एक सम्मोहक मोड़ पर आगे बढ़ती है। नए किरदारों के रूप में ऑस्कर® विनर वायोला डेविस गिरगिट के रूप में शामिल हो रही हैं, जो एक दुष्ट और शक्तिशाली जादूगरनी है, और साथ ही गोल्डन ग्लोब विनर ऑक्वाफीना जेन का किरदार निभा रही हैं, जो एक चालाक और तेज-तर्रार चोर है।

महान ड्रैगन योद्धा के रूप में तीन शानदार अध्याय के बाद, नियति पो को एक बार फिर बुलाती है, ताकि वह अगला कदम उठा सके और वैली ऑफ पीस के स्पिरिचुअल लीडर के रूप में ओगवे के स्थान पर कदम रख सके। एक बार फिर पो की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए, ब्लैक ने कहा, “पो का किरदार के लिए वापसी करना एक पुराने दोस्त के साथ फिर से जुड़ने जैसा है, जो हमेशा की तरह ही अद्भुत और नासमझ है। स्पिरिचुअल लीडर के रूप में पो का विकास उनके किरदार में एक नया आयाम लाने का काम करता है, और साथ ही उनके व्यक्तित्व में गहराई जोड़ता है। उसके पास एक नई गहनता है, जैसे कि ‘बुद्धिमानी और सर्वज्ञता’, लेकिन, अगले ही क्षण में उसे खुद पर संदेह होने लगता है, जैसे कि क्या मैं वास्तव में ऐसा कर सकता हूँ? क्या मैं इतना बुद्धिमान हूँ कि इन जूतों में कदम रख सकूँ? क्या आप कमरे में सबसे बुद्धिमान व्यक्ति हो सकते हैं और फिर भी कोई चुटकुला सुना सकते हैं? पो के मन में ऐसे विचार उपजते रहते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद वह प्रयास करता रहता है और उसकी यही बात उसे अद्भुत बनाती है। सबसे फायदेमंद हिस्सा यह है कि पो भावनात्मक रूप से एक नूडल्स खाने वाले योद्धा से एक स्पिरिचुअल लीडर के रूप में विकसित हो रहा है, जिसका दिल उसकी भूख जितना बड़ा है।”

ब्लैक आगे बताते हैं, “जब पो एक स्पिरिचुअल लीडर के स्थान पर कदम रखता है, तो आपको उसका संपूर्ण आंतरिक संघर्ष देखने को मिलता है। उसके पास बुद्धि का भंडार है, लेकिन वह इस संदेह में है कि क्या वह बुद्धि नाम की किसी चीज़ के बारे में कुछ जानता भी है। यह अध्याय पो के मध्य-कुंग फू-जीवन संकट की तरह है। अधिक बुद्धि, कम डंप्लिंग्स, लेकिन वही प्यारा पो इस अध्याय में देखने को मिलेगा।”

ब्लैक कहते हैं, इन फिल्मों और पो के विकास का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। कुंग फू पांडा मुझे खुश करने की वजह बन गया है। पो और गैंग मेरे परिवार की तरह हैं। यह फिल्म हास्य और हृदय से जुड़े रहने का संपूर्ण पैकेज है, जिसने मुझे इस फिल्म में वापसी करने के लिए प्रेरित किया। पो पर मेरा दृष्टिकोण भी बढ़ा है। उन्होंने कुंग फू मास्टर बनने के सपने के साथ इस बुदबुदाते पांडा के रूप में शुरुआत की और अब वह स्पिरिचुअल लीडर बन रहा है। और सिर्फ यह जानते हुए कि पो के कारनामे दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आए हैं और उस विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, यह मेरे लिए सम्मान की बात है।”

फिल्म में कई सितारे अपनी प्रतिभाशाली आवाज़ के रूप में वापसी कर रहे हैं, जिनमें एकेडमी अवॉर्ड® विनर डस्टिन हॉफमैन, कुंग फू मास्टर, शिफू के रूप में; जेम्स होंग (एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स), पो के दत्तक पिता, श्री पिंग के रूप में; एकेडमी अवॉर्ड® नॉमिनी, ब्रायन क्रैंस्टन, पो के जन्म पिता, ली के रूप में; और एमी अवॉर्ड नॉमिनी, इयान मैकशेन, ताई लुंग के रूप में, जो शिफू का पूर्व छात्र और कट्टर दुश्मन है, के नाम शामिल हैं। ऑस्कर® विनर के ह्यू क्वान (एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स) एक नए किरदार, हान के रूप में शामिल हुए हैं, जो चोरों के अड्डे का नेता है।

ए ड्रीमवर्क्स एनिमेशन, कुंग फू पांडा 4 का निर्देशन माइक मिचल द्वारा किया गया है, जिसका सह-निर्देशन स्टेफनी मा स्टाइन ने किया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स (वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी) द्वारा प्रस्तुत की जा रही यह फिल्म भारत में 15 मार्च को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »