NEW English Version

फरियादी के द्वार पहुंचे नगर आयुक्त- दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर दलबल के साथ खुद देखने पहुंचे नगर आयुक्त

बीते मंगलवार संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त के समक्ष सराय पक्की क्षेत्र में गंदा पानी की शिकायत लेकर आए फरियादि को नगर आयुक्त ने पूर्ण रूप से आश्वास किया था कि इस समस्या को मैं खुद देखूंगा और भरोसा दिलाया था जल्द से जल्द इसका निस्तारण भी होगा। 

बुधवार सवेरे सवेरे निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त ने सबसे पहले फरियादी से किये वादे पर सराय पक्की की तंग गलियों में पहुंचकर गंदे पानी की हकीकत को जाना मौके पर लोगों से उन्होंने इस बारे में जानकारी की स्थानीय नागरिकों से बात करने के बाद नगर आयुक्त ने जलकल विभाग की टीम को क्षेत्र में एक-एक लीकेज को चिन्हित कर उसको ठीक कराए जाने की जिम्मेदारी सौपी और दोबारा निरीक्षण में इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

शहर के प्रमुख दुबे के पड़ाव मार्ग पर चार माह पूर्व बनाई गई  सड़क को खोदे जाने का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने दुबे के पड़ाव सड़क का निरीक्षण किया और मौके पर जलकल विभाग और निर्माण विभाग की संयुक्त रूप से लापरवाही मानते हुए मुख्य अभियंता और महाप्रबंधक जल का स्पष्टीकरण तलब किया। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल और मुख्य अभियंता को संयुक्त रूप से भविष्य के लिए सचेत करते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा दुबे का पड़ाव सड़क का खोदा जाना अत्यंत खेद जनक है निश्चित रूप से जलकल विभाग और निर्माण विभाग में आपसी समन्वय नहीं होने के कारण इस तरह की लापरवाही हुई है भविष्य के लिए दोनों को सचेत किया गया है

निरीक्षण में उप नगर आयुक्त अमित कुमार मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अशोक भाटी क0 सुनील दत्त शर्मा अजय राम पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह जेडएसओ रमाकांत त्यागी दलवीर सिंह स्टोनो देश दीपक  मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »