NEW English Version

₹10 करोड़ 85 लाख के विकास कार्यों का हुआ नगर विकास मंत्री ने वर्चुअल किया शुभारंभ

गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की नगर सर्जन योजना के अंतर्गत नए क्षेत्रों में नाली खरंजा निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यो को कराने के लिए लगभग ₹ 8 करोड़ 76 लाख 95 हज़ार के 26 विकास कार्यो का शुभारंभ व ₹ 78 लाख के 6 विकास कार्यो का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने वर्चुअल किया। नगर विकास मंत्री के वर्चुअल संवाद को जवाहर भवन में मंचासीन माननीय महापौर प्रशान्त सिंघल विधायक छर्रा ठाकुर रविन्द्र पाल सिंह, नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहित पार्षदों अधिकारी कर्मचारियों ने सुना।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों के आभार व्यक्त करते हुए कहा आज का दिन उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक बड़ा दिन है जहाँ करोड़ो की सौगात के विकास कार्यो का शुभारंभ व लोकार्पण एक साथ हो रहा है।

नगर विकास मंत्री ने सर्वप्रथम अलीगढ़ महापौर प्रशान्त सिंघल से वर्चुअल बात की. महापौर प्रशान्त सिंघल ने अलीगढ़ में नव विस्तारित एरिया में विकास कार्यों के लिये मुख्यमंत्री मंत्री नगर सर्जन योजना तहत धनराशि देने के लिये आभार व्यक्त किया। नगर विकास मंत्री जी ने विधायक ठाकुर रविन्द्र पाल सिंह से भी बात की उन्होंने ने नगर विकास मंत्री से अपनी विधान सभा क्षेत्र के नगरीय सीमा में आने व विकास कार्यो के लिये धनराशि आवंटन करने पर आभार व्यक्त किया. वही नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर विकास मंत्री से बात करते हुए मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना की धनराशि की दूसरी किश्त अलीगढ़ को दिए जाने का अनुरोध किया।

नगर विकास मंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम उपरांत महापौर प्रशान्त सिंघल विधायक छर्रा रविन्द्र पाल सिंह नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व पार्षदों ने शिलान्यास व लोकार्पण शिला पट्टिका का अनावरण करते हुए सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर पार्षद विनोद माहौर स्नेह बघेल महेश चंद्र बॉबी कुमार निरंजन सिंह दिनेश भारद्वाज पुष्प देवी योगेंद्र पाल सिंह  महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा अधिशासी अभियंता अशोक भाटी लेखाधिकारी राजीव चौधरी,एई योगराज सिंह सिब्ते हैदर जेई अमरीश वर्मा संजय कुमार जेडएसओ रामानंद त्यागी नाजिर संजय सक्सेना स्टेनो देशदीपक सतीश मीडिया सहायक अहसान रब, डॉ तरुन शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »