NEW English Version

अलीगढ़ की सफाई व्यवस्था में हुआ ऐतिहासिक बदलाव

अलीगढ़ में महापौर पद की शपथ लेने के बाद महापौर प्रशांत सिंघल ने सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार और आधुनिक सफाई उपकरणों से लैस वाहनों से सफ़ाई क्लीन अलीगढ़ ग्रीन अलीगढ़ के अपने संकल्प और पिछले दिनों प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर *स्वच्छता में सुधार के अपने वादे को ज़मीनी रूप देते हुए 1 मार्च 2024 को अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में नई आधुनिक सीएनजी वाहनों से लैस डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण मैकेनिकल स्वीपिंग और सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था का शुभारंभ किया।

महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी के संयुक्त प्रयासों से जहां एक ओर शहर में पुरानी सफाई व्यवस्था  से निजात मिल रही है तो वही नई व्यवस्था में सभी 90 पार्षद वार्डो से घर-घर से जीपीएस लाइव मोनिटरिंग सीएनजी वाहनों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई है। सीएनजी वाहनों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था से जहां अलीगढ़ में प्रदूषण का स्तर कम होगा तो वही मुख्य सड़के कचरे से मुक्त दिखाई देंगी।

अलीगढ़ की कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पार्षद मुख्य सचेतक पुष्पेंद्र सिंह जादौन संजय पंडित असलम नूर अब्दुल हफीज अब्बासी नईम अख्तर अनिल सेंगर की अगवाई में सभी पार्षदों ने गर्मजोशी से नई सफाई व्यवस्था का स्वागत करते हुए 90 पार्षद वार्ड में नए 150 टेम्पो टिपर सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा निश्चित रूप से अलीगढ़ में सफाई व्यवस्था में बदलाव लाने का सार्थक प्रयास माननीय महापौर जी के मार्गदर्शन में संपन्न हो सका नई सफाई व्यवस्था के तहत 3 महीने तक नई कंपनी घर-घर से कूड़ा एकत्रित करेगी 3 माह बाद भवन स्वामी को यूजर्स चार्ज देना होगा उन्होंने बताया पहले एटू जेड कंपनी द्वारा सफाई में लापरवाही बरतने पर कोई पेनल्टी का प्रावधान नहीं था लेकिन नई आधुनिक सफाई व्यवस्था में सर्विस नहीं तो पेनल्टी का प्रावधान किया गया है कंपनी को शहर वासियों को डोर टू डोर सर्विस हर हाल में उपलब्ध करानी होगी तभी कंपनी को यूजर्स चार्ज का अधिकार होगा।

नगर आयुक्त ने कहा कूड़े को जड़ से खत्म करना है तो सभी को एक साथ प्रयास करने की जरूरत है शहर का कचरा शहर वासियों के लिए नासूर ना बने इसलिए इस नई आधुनिक सफाई व्यवस्था को लागू किया गया है सभी शहर वासियों के सहयोग से सफाई व्यवस्था में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा आज अलीगढ़ में सफाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन अपने पार्षदों और सभी शहर वासियों के सहयोग का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया निश्चित रूप से आधुनिक सफाई व्यवस्था और आधुनिक सफाई उपकरणों से शहर की सफाई व्यवस्था में बदलाव आएगा क्लीन अलीगढ़ ग्रीन अलीगढ़ के संकल्प को सिद्ध करने का एक छोटा सा प्रयास किया है।

अर्बन एनवाइरोटेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक दीपक रावत ने बताया कंपनी का प्रयास शहर वासियों की सहूलियत के अनुसार सर्विसेज उपलब्ध कराने का रहेगा कंपनी आने वाले दिनों में प्रत्येक घर के बाहर क्यूआर कोड लगाएगी जिसको स्कैन कर सुविधा एवं यूजर चार्ज जमा किया जा सकेगा साथ ही साथ कंपनी प्रत्येक जोन में जोन ऑफिस और ज़ोन कंट्रोल रूम की स्थापना करेगी जिस पर नागरिक सीधे फोन करके सुविधा प्राप्त कर सकेंगे कंपनी 3 महीने तक फ्री ऑफ कॉस्ट घर से कचरे का संग्रहण करेगी उसके यूजर चार्ज वसूला जाएगा।

भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय पार्षदगण पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर संजय पंडित योगेश सिंघल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज नईम अहमद मोहम्मद हाफ़िज नूर अब्बासी मुशरर्फ हुसैन मोहम्मद असलम नसी अहमद आजाद सिंह सुनील कुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी हरिशंकर मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह राजबहादुर तबस्सुम हारून अब्दुल मुत्तलिब लाल सिंह दिनेश कुमार विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार आसिफ भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार मोहम्मद जीनस नदीम हरीश कुमार मोहम्मद शाकिर अब्दुल मुतलिब 

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य कार्य निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम जोनल सफाई अधिकारी रमाकांत त्यागी दलबीर सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह एसएफआई रामजीलाल स्टेनो देश दीपक पीआरओ एहसान रब, अर्बन एनवाइरोटेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधक दीपक रावत प्लांट हेड एहसान कुरैशी आदि मौजूद थे

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »