NEW English Version

अपर नगर आयुक्त ने महाशिवरात्रि रूट का किया दौरा

महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने अधीनस्थों के साथ महाशिवरात्रि के निर्धारित 4 सेक्टर व कावड़ियों के रूट पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली सफाई, पेयजल, लाइट, सड़क पेंचवर्क आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

अपर नगर आयुक्त ने क्वारसी चौराहा रामघाट रोड किशनपुर तिराहा आगरा रोड सासनी गेट उदय सिंह जैन रोड खैर रोड खेरेश्वर धाम का निरीक्षण किया रामघाट रोड पर कावड़ियों के स्वागत के लिए लगाए जा रहे केंद्र संचालकों से अपर नगर आयुक्त ने पेयजल के पाउच का इस्तेमाल ना करने का अनुरोध किया मौके पर अपर नगर आयुक्त ने वहां से गुजर रहे कांवरियों से रास्ते में किसी तरह की कोई असुविधा होने के बारे में फीडबैक लिया।

उदय सिंह जैन रोड पर कांवड़ियों के मार्ग पर लीकेज व सड़क के तत्काल मरम्मत कराए जाने की निर्देश महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा और मुख्य अभियंता सुरेश चंद को दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने कांवरियों के स्वागत के लिए लगने वाले सभी कैंप संचालकों से समन्वय स्थापित कर प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल न कराने को और इस पर्व को जीरोवेस्ट पर्व के रूप में मनाने के लिए सभी शिविर सेवकों से अनुरोध किया।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त में कावड़ियों के रूट पर सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सुबह 6:00 अपराह्न 12:00 और शाम 6:00 बजे नगर निगम के वाहनों को कूड़ा उठाने के लिए मूवमेंट पर लगाने के साथ-साथ महाशिवरात्रि को देखते हुए दोपहर की शिफ्ट में भी सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

अपर नगर आयुक्त ने सफाई,लाइट, निर्माण विभाग के अपने सभी अधीनस्थों को परंपरागत रूप से की जाने वाली व्यवस्थाओं को अभी से चेक कर समय से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को खेरेश्वर धाम समिति से मिलकर उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निस्तारित कराते हुए युद्ध स्तर पर खेरेश्वर धाम पर विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

अपर नगर आयुक्त ने कहा महाशिवरात्रि के अवसर कावड़ियों के स्वागत के लिए अलीगढ़ नगर निगम पूर्ण रूप से तैयार है और महाशिवरात्रि के पर्व पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर निगम अलीगढ़ द्वारा बेहतर से बेहतर सफाई पेयजल प्रकाश व निर्माण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी सामाजिक संगठनों से अनुरोध है कृपया प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद का महाशिवरात्रि कैम्प में व कावड़ियों के स्वागत में इस्तेमाल ना करें।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय राम कर्नल सुनील दत्त शर्मा सीवीओ डॉ राजेश वर्मा जोनल सफाई अधिकारी रामानंद त्यागी दलवीर सिंह मीडिया सहायक एहसान रब आदि साथ थे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »