NEW English Version

ईएसआईसी राजस्थान के अलवर में उप-क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करेगा

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्थायी समिति की 231वीं बैठक 5 मार्च, 2024 को श्रम और रोजगार सचिव श्रीमती सुमिता डावरा की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान बीमित श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा देखभाल और नकद लाभ की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

अलवर में ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना

इस बैठक में राजस्थान के अलवर में उप-क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। अलवर में ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपुटली-बहरोड़, भरतपुर और डीग जिलों में रहने वाले लगभग 12 लाख बीमित श्रमिक और ईएसआई योजना के लाभार्थी लाभान्वित होंगे।

7 ईएसआई अस्पतालों के निर्माण के लिए लागत अनुमान को मंजूरी

इसके अलावा इस बैठक के दौरान कुल 1128.21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कर्नाटक के हारोहल्ली, नरसापुरा व बोम्मसंद्रा, उत्तर प्रदेश के मेरठ व बरेली, मध्य प्रदेश के पीथमपुर और ओडिशा के दुबुरी में 7 नए ईएसआई अस्पतालों के निर्माण को मंजूरी दी गई। इन प्राक्कलनों को मंजूरी मिलने के साथ ही इन अस्पतालों का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इन अस्पतालों के निर्माण से ईएसआईसी के मौजूदा चिकित्सा देखभाल की क्षमता में 800 बिस्तरों की बढ़ोतरी हो जाएगी।

इन अस्पतालों व कार्यालयों की स्थापना से संबंधित निर्णय चिकित्सा और नकद लाभ वितरण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए विकसित भारत की सोच को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले दस वर्षों के दौरान ईएसआई योजना के तहत कवर किए गए जिलों और बीमित श्रमिकों की संख्या में तेज बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या क्रमशः 666 और 3.43 करोड़ हो गई है। इस बैठक में ईएसआईसी के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार, नियोक्ताओं के प्रतिनिधि, कर्मचारियों के प्रतिनिधियों सहित श्रम और रोजगार मंत्रालय व ईएसआईसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »