NEW English Version

महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन

दिल्ली :  राय व्योम फाउंडेशन और हिंदी साहित्य परिषद हंसराज कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राय व्योम फाउंडेशन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, वीमेन एक्सीलेंस अवार्ड एवं यंग टैलेंट अवार्ड के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों जैसे एजुकेशन, लिटरेचर, भाषा, एडमिनिस्ट्रेशन, आर्किटेक्चर, आई टी & मीडिया, मेडिकल, लीगल,नृत्य एवं कला आदि की लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

RVF की संस्थापक अध्यक्ष नीतू सिंह राय जी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुरभि तिवारी, विश्वमांगल्य सभा दिल्ली प्रान्त अध्यक्ष (सांसद मनोज तिवारी जी की धर्मपत्नी), विशिष्ट अतिथि के रूप में राय व्योम फाउंडेशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार सविता चड्ढा, डॉ दुर्गा अशोक सिन्हा ‘उदार’ और गुरु माँ शिवनंदीनी सरस्वती (कुसुम)  जी रहीं। इस भव्य आयोजन के संचालन का दायित्व तरुणा पुंडीर, डॉ प्रतिभा चौहान एवं शारदा मित्तल ने निभाया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने का दायित्व पूनम शर्मा, ज्योति राज एवं कृतिका कुशवाहा  ने उठाया। हंसराज कॉलेज के  डॉ. रवि गोंन संयोजक की भूमिका में अपना पूरा सहयोग देते हुए कार्यक्रम में बने रहे। लगभग चार घंटे चले इस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद पुष्पगुच्छ और शॉल द्वारा अतिथियों का  स्वागत किया गया।उसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ लावण्या चुग ने उडिसी नृत्य शैली में महाकवि कालिदास के मातंगी स्तोत्रम को प्रस्तुत करते हुये  किया।

राय व्योम फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों के लिए दिल्ली के कई स्थानों पर निशुल्क कोचिंग सेंटर चलाए जाते हैं, उनके द्वारा भजन और ऐ मेरे वतन के लोगों गीत पर नृत्य ने सबका दिल जीत लिया। उन बच्चों का आत्मविश्वास देखने योग्य था। इसके लिए संस्थापक अध्यक्ष नीतू सिंह राय जी की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। तदोपरांत भरतनाट्यम की प्रतिष्ठित नृत्यांगना और मेलोमानो स्टूडियो की संस्थापिका  सुश्री राधिका अग्रवाल ने कृष्ण के बाल रूप और माता यशोदा के वात्सल्य को नृत्य रूप में प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में कत्थक नृत्यांगना रशिका भसीन ने द्रौपदी के चरित्र की बेहद सुंदर व सशक्त प्रस्तुति दी और सबका दिल जीत लिया उसके बाद सम्मान समारोह के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित किया गया। भावना अरोड़ा ‘मिलन’

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »