NEW English Version

KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने बरैली में अपने ग्राहकों के नाम से किया गिविंग बैक

भारतीय बाजार की प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड KISNA डायमंड एन्ड गोल्ड ज्वैलरी ने पिछले साल अपना एक्सक्लूसिव ब्रांड शोरूम बरैली शहर में खोला है। शोरूम के भव्य उद्घाटन के समय हरी कृष्णा ग्रुप एवं KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के मेनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया ने वादा किया था की हम बरैली के ग्राहकों के सम्मान में समाज हित में काम करेंगे। यह नेक पहल उन उपभोक्ताओं के लिए की गई, जिन्होंने बरेली में KISNA फ्रेंचाइजी शोरूम से आभूषण खरीदे थे। यह सामाजिक कल्याण दृष्टिकोण अपने व्यावसायिक संचालन से परे समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए KISNA की समग्र प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस सामाजिक सरोकार के अवसर पर किसना डायमंड ज्वैलरी के फाउंडर एवं मेनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया एवं बरैली केंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।

रक्तदान अभियान एवं नेत्र जाँच शिविर के मौके पर अपने विचार रखते हुए, श्री घनश्‍याम ढोलकिया ने कहा – “पिछले साल उद्घाटन के शुभ अवसर पर किये वादे को पूरा करने हेतु मुझे अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। बरैली एवं उत्तरप्रदेश के लोगों ने किसना डायमंड ज्वैलरी को अपनी खुशियों में शामिल करके हमें समाज हित कार्य करने के लिए उत्साहित किया है। हमने सोचा था की हम उन सभी ग्राहकों के सम्मान हेतु क्या करे जिससे पहनने वाले, बेचने वाले सभी को गर्व महसूस हो। आज उन सभी के नाम से एक- एक पौधा लगाकर एवं नोबल कॉज में ब्लड डोनेशन, नेत्र जाँच शिविर एवं ओर्फनेज होम में खाना खिलाकर बरैली को हरित बनाने के साथ समाज के उत्थान हेतु सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ एवं हम उत्साहित हैं अपने आस-पास के लोगों के जीवन में बदलाव लाना जारी रखें।” 

KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक श्री पराग शाह ने कहा, “रक्तदान, नेत्र जांच शिविर, वृक्षारोपण और भोजन प्रावधान जैसी पहल के साथ, KISNA हमारी समाज को वापस देने में विश्वास रखता है। हमारी CSR गतिविधियाँ हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं हमारे ग्राहकों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और कृतज्ञता के साथ उनका विश्वास और समर्थन हमें सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सशक्त बनाता है, इसलिए हमें सामाजिक योगदान देने पर गर्व है।”

KISNA फ्रैंचाइजी पार्टनर उदित गोयल ने कहा, “हम बरैली के सभी ग्राहकों को धन्यवाद देना चाहते है की आपने हम पर स्नेह और विश्वास करते हुए बिजनेस के साथ आज की सामाजिक सेवाओं के लिए भी प्रेरित किया है। किसना डायमंड ज्वेलरी के साथ जुड़कर इस मुहीम का हिस्सा बनने पर हमें बेहद ख़ुशी है। आज हमारे यहाँ पधारे हुए सभी अतिथियों, रक्तवीरो, सिविल डिफेन्स एवं लायंस क्लब को भी धन्यवाद देता हूँ। “

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »